सरस्वती राइस मिल मामले की जांच शुरू, लाखों का पहुंचाया नुकसान
एसडीएम ने क्रेता-विक्रेता और पटवारी की भूमिका जांचने तलब किए दस्तावेज, विधि विरुद्ध हुआ डायवर्सन निरस्त
रायगढ़। पुसौर तहसील के सहदेवपाली स्थित सरस्वती राइस मिल की रजिस्ट्री का मामला उलझता जा रहा है। बिलासपुर संभागायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद एसडीएम ने क्रेता-विक्रेता और पटवारी-आरआई की भूमिका की जांच करने दस्तावेज तलब किए हैं। बहुत जल्द इस कारनामे से पर्दा उठेगा और सरकार को नुकसान पहुंचाने वाले बेनकाब होंगे। कैसी विडंबना है कि आम आदमी को एक वैध सीमांकन या नामांतरण कराने के लिए राजस्व विभाग के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं कुछ धन्ना सेठों को तत्काल की सुविधा मिल जाती है। कितना भी नियम विरुद्ध काम हो, अगर वजन सही है तो चुटकियों में काम हो जाता है।
वहां गलत-सही की कोई व्याख्या ह नहीं है। सरस्वती राइस मिल मामले में भी कुछ ऐसा ही है। स्टाम्प ड्यूटी बचाने के लिए एक ही खसरा ...










