फ्लाईऐश के मुद्दे पर विधायक उमेश पटेल ने मंत्री ओपी चौधरी को घेरा
मंत्री के गोल मोल जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने किया वॉकआउट
रायपुर/ खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के दौरान रायगढ़ जिला में हो रहे अवैध फ्लाईऐश डंपिंग के कारण हो रहे पर्यावरणीय क्षति के मामला को विधानसभा में जोर शोर से उठाया और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी को घेरा। विधायक पटेल ने कहा कि मंत्री जी अपने जवाब के परिशिष्ट में क्रमांक 16 पर जवाब दिया है कि 23 अप्रैल 2025 को खरसिया ब्लाक के ग्राम चोंढ़ा और बानीपाथर में अवैध फ्लाईऐश डंपिंग की शिकायत हुआ और इसका निराकरण 16 दिसंबर 2025 को किया गया। विधायक पटेल ने पूछा कि एक शिकायत पर लगभग 8 महीने का समय क्यों लगा। जिस पर मंत्री जी ने विलंब का जवाब न देकर केवल कार्यवाही करने का जवाब दिया तब विधायक पटेल ने बताया कि शीतकालीन सत्र में यही प्रश्न 17 दिसंबर 2025 को लगा था इसलिए 16 दिसंबर को निराकरण किया गया नही तो और विलंब ह...










