Uncategorized

राजन कोलवाशरी में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Uncategorized

राजन कोलवाशरी में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

छोटेडूमरपाली स्थित राजन कोलवाशरी में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती मशीनों, क्रेन, कन्वेयर बेल्ट, वाहनों और तकनीकी उपकरणों की विधि-विधान से पूजा विशाल महाप्रसाद में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल CEO अजीत कुमार ने कर्मचारियों, श्रमिकों और ग्रामीणों को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं खरसिया, 17 सितंबर 2026। औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा, यंत्रों की सुचारू कार्यप्रणाली और निरंतर प्रगति के प्रतीक सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज छोटेडूमरपाली (खरसिया) में स्थित भाटिया एनर्जी एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड (राजन कोलवाशरी) परिसर में अत्यंत धूमधाम, भक्तिभाव और भव्यता के साथ संपन्न हुई। विगत कई वर्षों की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी कोलवाशरी प्रबंधन द्वारा इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन बड़े...
युवा मेधा को मिलेगा बड़ा मंच, NTPC Electron Quiz 2026-27 का आगाज 5 सितंबर से
Uncategorized

युवा मेधा को मिलेगा बड़ा मंच, NTPC Electron Quiz 2026-27 का आगाज 5 सितंबर से

नई दिल्ली, 1 सितंबर 2026। देशभर के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा, ज्ञान और तार्किक सोच को राष्ट्रीय मंच पर साबित करने का मौका है। एनटीपीसी ने Electron Quiz 2026-27 के आयोजन की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता के क्षेत्रीय दौर की शुरुआत 5 सितंबर से होगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर का ग्रैंड फिनाले 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।इस बार प्रतियोगिता का दायरा देश के नौ प्रमुख शहरों तक रखा गया है। लखनऊ से शुरू होने वाला क्षेत्रीय चरण पटना, रांची, रायपुर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा तक पहुंचेगा। अलग-अलग शहरों में क्षेत्रीय मुकाबले 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे। दो छात्रों की टीम, बिजनेस और मैनेजमेंट होगा फोकस Electron Quiz में दो छात्रों की टीम हिस्सा लेगी। इस वर्ष क्विज की थीम ‘द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट’ रखी गई है। यानी प्रतियोगिता में...
ग्रामीण प्रतिभाओं को उड़ान: नवोदय प्रवेश की तैयारी के लिए एनटीपीसी लारा ने खोले 3 लर्निंग सेंटर
Uncategorized

ग्रामीण प्रतिभाओं को उड़ान: नवोदय प्रवेश की तैयारी के लिए एनटीपीसी लारा ने खोले 3 लर्निंग सेंटर

लारा, 25 अगस्त 2026। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एनटीपीसी लारा ने एक अनूठी पहल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु अधिगम केंद्रों का शुभारंभ किया। इस पहल के अंतर्गत लारा, छपोरा एवं एकताल में तीन अधिगम केंद्र प्रारंभ किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष ठाकुर, प्रमुख परियोजना, एनटीपीसी लारा रहे। इस अवसर पर श्रीमती सुष्मिता रेड्डी, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) एवं जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सहित एनटीपीसी लारा के वरिष्ठ अधिकारी, 22 शासकीय विद्यालयों के शिक्षकगण, अभिभावक एवं आसपास के ग्रामों के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों में मूलभूत साक्षरता, संख्यात्मक क्षमता एवं तार्किक चिंतन को मजबूत करना तथा उन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परी...
सफलता की कहानी : मिलेट्स से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली
Uncategorized

सफलता की कहानी : मिलेट्स से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली

मिलेट्स की खेती बन रही लाभ का नया माध्यम रायपुर। छत्तीसगढ़ और पूरे भारत में मिलेट्स (मोटा अनाज) की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कम लागत, कम पानी और बंजर भूमि में भी बेहतरीन पैदावार देने के कारण मिलेट्स किसानों की आय बढ़ा रहे हैं और उनके जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। कभी पारंपरिक भोजन का हिस्सा रहे रागी (मड़िया), कोदो और कुटकी जैसे मोटे अनाज आज पूरी दुनिया में ‘सुपर फूड’ के रूप में पहचान बना चुके हैं। पौष्टिक गुणों से भरपूर ये अनाज अब घरों के साथ-साथ होटलों और रेस्टोरेंटों में भी पसंद किए जा रहे हैं। बढ़ती मांग और बेहतर बाजार मूल्य ने किसानों के लिए मिलेट की खेती को लाभकारी बना दिया है। शासन की पहल से बढ़ा मिलेट्स का महत्व केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम...
आने वाली पीढ़ियों के लिए कार्य संस्कृति का हिस्सा बने पर्यावरण संरक्षण – विकास अग्रवाल
Uncategorized

आने वाली पीढ़ियों के लिए कार्य संस्कृति का हिस्सा बने पर्यावरण संरक्षण – विकास अग्रवाल

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर सघन वृक्षारोपण रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा 5 जून 2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के विभिन्न विभागों में एसएमएस, एसआईडी, रोलिंग मिल एवं पावर प्लांट में संयंत्र परिसर के भीतर तथा बाहरी क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के सम...
वेदांता पावर की उत्कृष्ट पहल: सिंघीतराई में खुला निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर, 60 ग्रामीण विद्यार्थियों का संवर रहा भविष्य
Uncategorized

वेदांता पावर की उत्कृष्ट पहल: सिंघीतराई में खुला निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर, 60 ग्रामीण विद्यार्थियों का संवर रहा भविष्य

सक्ती/सिंघीतराई। वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सिंघीतराई में केंद्र की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा के लगभग 60 बालक-बालिकाओं ने निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया है। 90 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को कंप्यूटर फंडामेंटल, एम.एस. ऑफिस, इंटरनेट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वेदांता की इस पहल के प्रति प्रशिक्षुओं और उनके माता-पिता में ज़बरदस्त उत्साह है। वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा है कि तकनीकी तौर पर दुनिया निरंतर आगे बढ़ रही है। विशेषकर कंप्यूटर के क्षेत्र में नित नए नवाचार हो रहे हैं। एआई के आगमन के बाद दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। ऐसे में कंप्यूटर की जानका...
पेलमा परियोजना को प्रभावित ग्राम सभाओं का समर्थन, विकास, रोजगार एवं मुआवजे के पक्ष में ग्रामीणों ने जताई सहमति
Uncategorized

पेलमा परियोजना को प्रभावित ग्राम सभाओं का समर्थन, विकास, रोजगार एवं मुआवजे के पक्ष में ग्रामीणों ने जताई सहमति

एसईसीएल ने कहा – केलो नदी के प्राकृतिक प्रवाह से कोई छेड़छाड़ नहीं, पारदर्शी पुनर्वास एवं स्थानीय हित सर्वोच्च प्राथमिकता रायगढ़, 10 मई 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की पेलमा खुली खदान परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में विधिवत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को परियोजना से संबंधित सभी तथ्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। चर्चा के पश्चात ग्राम सभाओं द्वारा सर्वसम्मति से परियोजना के पक्ष में प्रस्ताव पारित करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किया गया।परियोजना हेतु आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2008 (FRA) के प्रावधानों के अंतर्गत सभी संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा विधिवत सहमति प्रदान की गई है।पेलमा खुली खदान परियोजना में मुख्यतः कुल 8 ...
वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम
Uncategorized

वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम

कोरबा, 07 मई 2026। अपने परिवार, समाज और देश के लिए कुछ कर दिखाने की इच्छा रखने वाला हर युवा चाहता है कि जितनी जल्दी हो वह खुद के पैरों पर खड़ा हो जाए। यूं तो सरकार ने देश भर में अनेक तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित किए हैं परंतु देश की युवा आबादी के अनुपात में उनकी संख्या कम ही है। अनेक पाठ्यक्रम ऐसे भी हैं जहां प्रशिक्षण की सुविधाएं तो हैं परंतु प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में देश में उन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की खूब मांग है जो प्रशिक्षण के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने में युवाओं की मदद करे। वर्तमान परिदृश्य में वेदांता स्किल स्कूल की भूमिका महत्वपूर्ण बन जाती है। वर्ष 2011 में बालको के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वेदांता स्किल स्कूल की स्थापना औद्योगिक आवश्यकताआंे के अनुरूप युवाआंे के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब...
छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता
Uncategorized

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता

सक्ति। वेदांता यानी एक वृहद औद्योगिक यात्रा.. यह एक ऐसा नाम है जिसने देश की औद्योगिक प्रगति को नए मायने दिए हैं। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में इस समूह ने एल्यूमीनियम, ज़िंक, लेड, सिल्वर, ऑयल एंड गैस, निकल, कॉपर, स्टील, फेरो क्रोम, ग्लास सबस्ट्रेट, ऊर्जा उत्पादन आदि विभिन्न क्षेत्रों में पूरी दुनिया में कीर्तिमान बनाए हैं। वेदांता की कहानी दरअसल विकसित भारत का आइना है जहाँ उद्यम सर्वोपरि है। श्री अग्रवाल कहते हैं कि ”ठान लो तो सब कुछ पाना संभव है। वेदांता समूह के लिए समुदाय का स्थान व्यवसाय से ऊपर है। मेरी दृष्टि में हमारी समस्त उपलब्धियां सामान्य ही हैं। मैं अपने स्तर पर वही श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रयत्नशील हूँ जैसा कि दूसरे व्यक्ति अपने स्तरों पर कर रहे हैं। समाज को समृद्ध बनाना हमारा नैतिक दायित्व है। उद्योगों के जरिए हम जो कुछ अर्जित कर रहे हैं उसका अंश स...
भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष : खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!
Uncategorized

भाजपा राज में सुरक्षित नहीं निर्दोष : खरसिया के परसकोल निवासी ग्रामीण को पुलिस की बर्बरता ने किया अपाहिज!

नगेंद्र नेगी और तारेंद्र डनसेना ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग रायगढ़, 03 मार्च, 2026। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में हुए हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए एक निर्दोष ग्रामीण रमेश चौहान की हालत बिगड़ने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) नगेंद्र नेगी एवं जिला प्रवक्ता तारेंद्र डनसेना ने एक संयुक्त बयान जारी कर इस पूरी घटना को अमानवीय और वर्दी का खुला दुरुपयोग करार दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परासकोल निवासी रमेश चौहान पुलिस पूछताछ के लिए सुबह पूरी तरह स्वस्थ हालत में थाने गया था, लेकिन पुलिस की कथित प्रताड़ना के कारण उसे एक साइड पैरालिसिस (लकवा) मार गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है, जहा...