वेदांता पावर की अब तक की सबसे ऊंची तिमाही बिक्री, दूसरी तिमाही में 26 फीसदी सालाना बढ़ोतरी
पहली छमाही में 10,817 मिलियन यूनिट्स की रिकॉर्ड पावर सेल्स, मीनाक्षी एनर्जी और झारसुगुड़ा प्लांट बने विकास के इंजन
मुख्य बातें
वेदांता पावर ने दूसरी तिमाही में 26 फीसदी सालाना सेल्स बढ़ोतरी दर्ज की।
पहली छमाही में 10,817 मिलियन यूनिट्स उत्पादन के साथ 32 फीसदी सालाना सेल्स बढ़ोतरी हुई।
दूसरी तिमाही में मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड की पावर सेल्स 111 फीसदी और पहली छमाही में 160 फीसदी सालाना बढ़ी।
झारसुगुड़ा थर्मल पावर प्लांट की दूसरी तिमाही की पावर सेल्स 186 फीसदी बढ़ी। प्लांट अवेलिबिलिटी फैक्टर 43 फीसदी से बढ़कर 98 फीसदी पर पहुंचा।
मुंबई, 6 अक्टूबर, 2026: भारत की अग्रणी विद्युत उत्पादक कंपनी वेदांता पावर लिमिटेड ने आज वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के लिए अपने उत्पादन एवं प्रचालन के प्रदर्शन की घोषणा की। कंपनी ने अब तक की अधिकतम त्रैमासिक पावर सेल्स, 5,593 मिलि...









