कर्मचारी सुरक्षा में जिंदल स्टील की वैश्विक पहचान, वर्ल्डस्टील के प्रतिष्ठित स्टीली अवॉर्ड से सम्मानित
रायगढ़: जिंदल स्टील लिमिटेड ने कर्मचारी सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने सुरक्षा कार्यक्रम ‘दक्षता इंजीनियरिंग सेफ्टी’ के लिए वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्डस्टील) का प्रतिष्ठित 2026 स्टीली अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पीपल प्राप्त किया है। यह पुरस्कार 12 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 17वें स्टीली अवॉर्ड्स समारोह में प्रदान किया गया। जिंदल स्टील को चीन बाओवू, इन्फ्राबिल्ड, टाटा स्टील और यूएसिमिनास जैसी वैश्विक कंपनियों के बीच स्वतंत्र विशेषज्ञों की समिति ने विजेता चुना। यह सम्मान कंपनी की कर्मचारी सुरक्षा, कौशल विकास और सुरक्षित कार्यसंस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
‘दक्षता इंजीनियरिंग सेफ्टी’ कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक कर्मचारी को उसकी जिम्मेदारियों और कार्य की प्रकृति के अनुरूप सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना है। यह कार्यक्रम केवल प्रश...










