Kharsia

कनमुरा में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने खेलों में दिखाई उम्दा प्रतिभा, स्काई एलॉय एंड पावर लिमिटेड की सराहनीय पहल
Kharsia, Raigarh

कनमुरा में संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने खेलों में दिखाई उम्दा प्रतिभा, स्काई एलॉय एंड पावर लिमिटेड की सराहनीय पहल

खरसिया, कनमुरा, 18 दिसंबर। कनमुरा टेमटेमा के काजूबाड़ी खेल मैदान में आयोजित संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के दो दिवस सफलतापूर्वक पूर्ण होकर अभी प्रगति पर है छात्रों के बीच खेलकूद के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों जैसे जैमुरा, पंडरी पानी, टेमटेमा, खैरपाली, आमापाली और कनमुरा के छात्रों ने भाग लिया है। इस आयोजन के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, और वॉलीबॉल जैसे खेलों ने छात्रों के शारीरिक और मानसिक कौशल को प्रकट किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्काई एलॉय एंड पावर लिमिटेड ने उपस्थित छात्रों के लिए पानी के पाउच, बिस्कुट और अन्य ताजगी भरी सामग्रियां उपलब्ध कराईं। उनकी इस पहल से छात्रों को बड़ी राहत मिली। प्रतियोगिता के द...
बंसल पब्लिक स्कूल मदनपुर में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन : हिमान्या गुप्ता ने जीता फर्स्ट प्राइज
Kharsia, Raigarh

बंसल पब्लिक स्कूल मदनपुर में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन : हिमान्या गुप्ता ने जीता फर्स्ट प्राइज

खरसिया, 18 दिसंबर। खरसिया के बंसल पब्लिक स्कूल मदनपुर में 17 दिसंबर 2024 मंगलवार को आयोजित फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन में प्ले, नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 कक्षाओं के लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी अलग-अलग ड्रेस और किरदार के माध्यम से समाज को संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा की छात्रा हिमान्या गुप्ता ने ट्रैफिक नियमों से संबंधित जानकारी और संदेश दिया, जिसके लिए उन्हें फर्स्ट प्राइज से सम्मानित किया गया। हिमान्या के पिता नवीन गुप्ता, जो कि एक कांग्रेस नेता हैं, ने अपनी बेटी की इस सफलता पर गर्व महसूस किया। हिमान्या की उम्र 4 साल है और उन्होंने इस अवसर पर अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। फर्स्ट प्राइज के रूप में हिमान्या को एक कप, सिल्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा, सेकंड प्राइज शिवाय अग्रवाल और थर्ड प्राइज अथर्व को दिया गया। कॉम्पिटि...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने गुरु घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने गुरु घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं

खरसिया, गिरीश राठिया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने गुरु घासीदास जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उमेश पटेल ने अपने संदेश में कहा कि संत गुरु घासीदास जी ने कठोर तप और साधना से समाज में मानवता और समानता का संदेश फैलाया। उनका जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित रहा, और उन्होंने भेदभाव मिटाकर समाज में जागरूकता लाने का कार्य किया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उमेश पटेल ने कहा, "लोक कल्याण के लिए कठोर तप साधना का मार्ग चुनकर अपना सर्वस्व जीवन मानवता की सेवा हेतु अर्पित करने वाले महान संत बाबा घासीदास जी को मेरा प्रणाम एवं समस्त प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि गुरु घासीदास जी छत्तीसगढ़ के महान संत थे, जिन्होंने समाज में सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उनके विचार और उपदेश ...
रायगढ़ में युवकों ने बाइक-स्कूटी में लगाई आग : कार से उतरे और पेट्रोल छिड़ककर मारी माचिस, वारदात CCTV में कैद
Kharsia, Raigarh

रायगढ़ में युवकों ने बाइक-स्कूटी में लगाई आग : कार से उतरे और पेट्रोल छिड़ककर मारी माचिस, वारदात CCTV में कैद

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया में 2 नकाबपोश युवक कार से उतरे और बाइक और स्कूटी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक स्टेशन रोड श्रीराम इलेक्ट्रिकल्स के पास रहने वाला विमल छपारिया की बाइक और स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी। तभी रात तकरीबन साढ़े 12 बजे बलेनो कार में सवार होकर 3 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और दो युवक अपने चेहरे पर कपड़ा ढंककर कार से उतरे। इसके बाद उन्होंने बाइक और स्कूटी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर नकाबपोश युवक मौके से फरार हो गए। जब इसकी जानकारी विमल छपारिया को लगी, तो वे बाहर आए, लेकिन तब तक वाहन जल चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की गई। ऐसे में इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दोनों युवकों को प...
खरसिया के गौसेवक राकेश केसरवानी : निस्वार्थ सेवा से बना रहे हैं मिसाल
Kharsia, Raigarh

खरसिया के गौसेवक राकेश केसरवानी : निस्वार्थ सेवा से बना रहे हैं मिसाल

खरसिया, गिरीश राठिया। गौसेवा को परम धर्म मानते हुए खरसिया के समाजसेवी राकेश केसरवानी निस्वार्थ भाव से गौवंश की सेवा में जुटे हुए हैं। वर्षों से राकेश केसरवानी ने बीमार, बेसहारा और घायल गायों की देखभाल कर समाज में एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। राकेश केसरवानी अपनी निजी संसाधनों और स्थानीय सहयोग से गौशाला का संचालन कर रहे हैं, जहां घायल और लावारिस गायों को उचित चिकित्सा, चारा-पानी और सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जाता है। उनकी टीम नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पशुओं के लिए जागरूकता अभियान भी चलाती है। राकेश केसरवानी का मानना है कि "गौसेवा ही जीवन की सच्ची सेवा है। गायों की रक्षा करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा और नैतिक जिम्मेदारी है।" उनके इस समर्पण और प्रयासों को स्थानीय लोग और प्रशासन भी सराहना कर रहे हैं। गौसेवा के इस नेक कार्य में राकेश केसरवानी ने यह साबित कर दिया है कि...
खरसिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले में “विकासखण्ड स्तरीय विशाल स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और मितानिनों का सम्मान
Kharsia, Raigarh

खरसिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले में “विकासखण्ड स्तरीय विशाल स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं और मितानिनों का सम्मान

खरसिया, 16 दिसंबर। खरसिया विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चपले में "विकासखण्ड स्तरीय विशाल स्वास्थ्य शिविर" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभात पटेल (एसडीओपी खरसिया) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कृष्ण कुमार पटेल (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया), पुरुषोत्तम पटेल और दिनेश पटेल भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में रक्तदान के साथ ही विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी गईं। इनमें शिशु रोग, अस्थि रोग, स्त्री रोग, मानसिक रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, गैर-संचारी रोग, और कुष्ठ रोग शामिल थे। शिविर में सामान्य ओ.पी.डी...
धान खरीदी मुद्दे पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को घेरा
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

धान खरीदी मुद्दे पर विधानसभा में विधायक उमेश पटेल ने सरकार को घेरा

रायपुर, 16 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हुआ, जिसमें विपक्षी विधायकों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी, ध्यानाकर्षण एवं स्थगन के माध्यम से सरकार को घेरा गया एवं सरकार के मंशा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया गया। इसी तारतम्य में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विपक्ष द्वारा लाया गया स्थगन प्रस्ताव के चर्चा के प्रथम वक्ता के रूप में अपना वक्तव्य में सरकार को घेरा एवं सराकार के मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाया। अपने वक्तव्य में विधायक उमेश पटेल ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश सरकार द्वारा एकमुश्त 3100 रूपया प्रति क्वींटल देने का वादा किया गया था परन्तु किसानों को केवल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। इसी तरह प्रतिदिवस धान की कम खरीदी की जा रही है जिससे आगे चलकर किसानों को बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ेगा और किसान अपना पूरा धान नही बेंच पायेंगे। इससे साफ है...
खड़े ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Kharsia, Raigarh

खड़े ट्रेलर से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एनएच 49 में खड़ी ट्रेलर से टकरा जाने की घटना में बाईक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई वहीं एक अन्य को जबड़े व सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रताप राय ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीती रात साढ़े 9 बजे उसकी बहु ने उसे फोन करके बताया कि राहुल राय अपने चाचा कृष्णा प्रसाद राय के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 सीए 1273 में सवार होकर रायगढ़ से अपने गांव आमगांव जा रहे थे। रात करीब 9 बजे के आसपास बाईक सवार जब उल्दा गांव के पास एनएच 49 में पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एटी 9655 जिसमें इंडीकेटर नही जल रहा था एवं रेडियम पट्टी भी नही लगी थी उसमें उनकी बाईक जा टकराई। इस घटना में कृष्णा प्रसाद राय के सिर में गंभी...
श्री चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति का पुनर्गठन संपन्न, अध्यक्ष बने दुर्गाप्रसाद राठिया
Kharsia, Raigarh

श्री चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति का पुनर्गठन संपन्न, अध्यक्ष बने दुर्गाप्रसाद राठिया

रायगढ़। आज दिनांक 15 दिसंबर 2024 को श्री चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति का पुनर्गठन गहमा गहमी किंतु सर्वसहमति से पीठासीन अधिकारी जनकराम राठिया (पूर्व सहायक आयुक्त) और सहायक पीठासीन अधिकारी दुबराजसिंह राठिया (व्याख्याता) के गरिमामयी उपस्थिति में राठिया सामाजिक भवन हाटी में सम्पन्न हुआ। इस बार के निर्वाचन में युवा व आम नागरिकों का उत्साह और आम नागरिकों का समाज के प्रति लगाव देखते ही बन रहा था। पीठासीन अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को नियमबद्ध ढंग से सर्वप्रथम सभी पदों के लिये नामांकन फार्म वितरित किया। तत्पश्चात नामांकन शुल्क के साथ जमा करवाया गया। फार्म जमा करने के पश्चात नाम वापसी का समय दिया गया, तत्पश्चात आम सहमति से निम्न पदों पर पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद राठिया, उपाध्यक्ष विद्यासिंह राठिया, भोजसिंह राठिया, लीनव राठिया, मनम...
जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने रायगढ़ के 6 राइस मिलों में दी दबिश
Kharsia, Raigarh

जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने रायगढ़ के 6 राइस मिलों में दी दबिश

खरसिया के आनंदी और नारायण राइस मिल में जांच जारी, कार्यवाही पूरी होने तक दोनों मिल को किया गया सील छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के उल्लंघन पर जांच में पहुंचे हैं अधिकारी रायगढ़, 15 दिसंबर 2024/ रायगढ़ में खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिला प्रशासन के संयुक्त दल के तत्वाधान में रायगढ़ के छह राइस मिलों में औचक निरीक्षण किया गया। इसमें सत्यम बालाजी राइस मिल सहदेवपाली, व्योम राइस मिल, एन एस राइस इंडस्ट्रीज और जी एस राइस इंडस्ट्रीज सभी डोंगीतराई और खरसिया में आनंदी और नारायण राइस मिल में संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची। इसमें खरसिया के दो राइस मिल्स, आनंदी और नारायण राइस मिल को अनियमितता और नियमों के उल्लंघन के चलते सील करने के निर्देश दिए गए है। जिला खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि संयुक्त जांच टीम द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023- 24 के कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा...