शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग से कैसे जुड़े भूपेश बघेल के बेटे के तार? समझिए
छत्तीसगढ़ की 14 जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड डाली है। दुर्ग जिले में इस रेड का कारण प्रदेश में शराब घोटाला और उसकी आड़ में की गई मनी लॉन्ड्रिंग है। इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के तार भी इस घोटाले से जुड़े हैं। ईडी ने भूपेश बघेल के आवास पर भी छापा मारा है, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति गर्म है। भूपेश बघेल ने इसे कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी की गई छापेमारी पर नाराजगी जताई तो वहीं उनके बेटे की भूमिका सामने आने के बाद चर्चा शुरू है। आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ शराब घोटाला और उससे संबंधित धन शोधन मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के तार कैसे जुड़े हैं।पहले केस समझिएकहा जाता है कि शराब घोटाले से लगभग एक करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। राज्य के खजाने को 2,161 करोड़ रुपये,अपराध से प्राप्त आय के साथ कथित रूप से विभिन्न धोखाधड़ी योजनाओं के माध्यम से हेराफेरी...










