Kharsia

खरसिया में किसानों को खाद संकट, कांग्रेस परिवार 1 सितंबर को SDM को सौंपेगा ज्ञापन
Kharsia, Raigarh

खरसिया में किसानों को खाद संकट, कांग्रेस परिवार 1 सितंबर को SDM को सौंपेगा ज्ञापन

खरसिया। क्षेत्र के किसानों को पिछले कई दिनों से रासायनिक खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मौखिक निवेदन के बावजूद प्रशासन द्वारा किसानों को खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके चलते किसानों की खेती पर संकट गहराता जा रहा है। समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों के उत्पादन में भारी कमी आने की आशंका है और किसान दोबारा कर्ज के बोझ तले दब सकते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर खरसिया कांग्रेस परिवार ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों के साथ मिलकर 1 सितंबर 2025, दिन सोमवार दोपहर 12 बजे, खरसिया SDM कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए। खरसिया ब्लॉक कांग्रे...
स्व. गोविन्द राम पटेल के दशकर्म में पहुंचे खरसिया विधायक उमेश पटेल और धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात
Kharsia, Raigarh

स्व. गोविन्द राम पटेल के दशकर्म में पहुंचे खरसिया विधायक उमेश पटेल और धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

खरसिया, 29 अगस्त। ग्राम जैमुरा निवासी डॉ. डी.पी. पटेल के दादा जी स्व. गोविन्द राम पटेल का निधन 10 अगस्त को हो गया था। उनके निधन उपरांत दशगात्र (दशकर्म) कार्यक्रम आज दिनांक 29 अगस्त को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से खरसिया विधायक उमेश पटेल और धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और स्वर्गीय गोविन्द राम पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायकों ने कहा कि— "स्व. गोविन्द राम पटेल सरल, मिलनसार एवं सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में हम पूरे पटेल परिवार के साथ खड़े हैं।" इसके अलावा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घ...
दर्रामुड़ा में गणेशोत्सव की धूम, गली-गली में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे
Kharsia

दर्रामुड़ा में गणेशोत्सव की धूम, गली-गली में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

खरसिया। आज दिनांक 27 अगस्त 2025 दिन बुधवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेशोत्सव पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान गणेश जी की प्रतिमा घर-घर और पंडालों में विधि-विधान से स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।गांव से लेकर शहर की गलियों तक, हर मोहल्ले और गली में आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं, जहां भक्त बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गणपति बप्पा की आराधना कर रहे हैं।विशेष रूप से ग्राम दर्रामुड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां रामभांठा मोहल्ला, बीच बस्ती और नीचे बस्ती के युवा समितियों ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति और समर्पण के साथ पूजा-अर्चना की। इसके अलावा कई घरों में भी भक्तों ने गणेश जी को विराजित किया है।गांव का माहौल भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया है। गली-गली में "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे गूंज रहे ह...
विसा पावर प्लांट से 4 टन लोहा चोरी का सनसनीखेज खुलासा – भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग की टीम ने किया गिरोह का सफाया, 5 आरोपी सलाखों के पीछे!
Kharsia, Raigarh

विसा पावर प्लांट से 4 टन लोहा चोरी का सनसनीखेज खुलासा – भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग की टीम ने किया गिरोह का सफाया, 5 आरोपी सलाखों के पीछे!

विसा पावर प्लांट में लोहा चोरी का पर्दाफाश, भूपदेवपुर पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल आरोपियों से एक हाईड्रा और एक माजदा वाहन, 4 टन लोहा जप्त रायगढ़, 26 अगस्त -  भूपदेवपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विसा पावर प्लांट से लोहा चोरी करने पहुंचे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है । आरोपियों के कब्जे से एक हाईड्रा वाहन, एक माजदा वाहन और करीब चार टन लोहा जब्त किया गया है। मामला 25 अगस्त का है जब थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग को सूचना मिली कि ग्राम देवरी स्थित विसा पावर प्लांट में कुछ लोग वाहन लेकर चोरी करने पहुंचे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो प्लांट के सुरक्षागार्ड सुपरवाईजर ने बताया कि आरोपी वाहन में लोहे की चादर लोड कर रहे थे। घेराबंद...
उमेश पटेल के लगातार प्रयासों से खरसिया ओवरब्रिज का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल के लगातार प्रयासों से खरसिया ओवरब्रिज का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी

खरसिया, 23 अगस्त 2025। खरसिया रेलवे यार्ड के पास वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने आखिरकार इस परियोजना को सहमति दे दी है। करीब 6494.87 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना को लेकर वित्त विभाग करीब डेढ़ साल से अनुमति देने में टालमटोल कर रहा था। लेकिन खरसिया विधायक उमेश पटेल के अथक संघर्ष और कांग्रेसियों के निरंतर दबाव के बाद भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और वित्त विभाग को आरओबी निर्माण कार्य शुरू करने की सहमति देनी पड़ी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता (लोक निर्माण विभाग), नवा रायपुर को पत्र जारी कर सूचित किया है कि जिला रायगढ़ के अंतर्गत हावड़ा–मुंबई रेलमार्ग के किमी 620/13–15 पर लेवल क्रॉसिंग 313, खरसिया यार्ड के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (स्वीकृत राशि रु. 6494.87 ला...
खरसिया के ग्राम पूछियापाली के तालाब में धड़ल्ले से हो रही फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग, जलस्तर से लेकर खेती-किसानी और वन्यजीवों पर मंडरा रहा गंभीर संकट, लेकिन पर्यावरण विभाग बना मूकदर्शक
Kharsia, Raigarh

खरसिया के ग्राम पूछियापाली के तालाब में धड़ल्ले से हो रही फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग, जलस्तर से लेकर खेती-किसानी और वन्यजीवों पर मंडरा रहा गंभीर संकट, लेकिन पर्यावरण विभाग बना मूकदर्शक

खरसिया :- रायगढ़ जिला फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग को लेकर लगातार सुर्खियों में रहता है। मनमाने तरीके से कहीं भी फ्लाई ऐश डंपिंग के मामले आम हो चले हैं। सोशल मीडिया पर खबरें आती हैं, कुछ दिनों तक कार्रवाई का दिखावा होता है और फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अधिकारी कागजों पर कार्रवाई कर खुद को जिम्मेदार साबित कर लेते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस बनी रहती है। पहले एनएच-49 किनारे खेतों में फ्लाई ऐश फेंका जा रहा था। जब जनप्रतिनिधियों ने आवाज उठाई तो अब यह अवैध डंपिंग घने जंगलों और आबादी के नजदीकी तालाबों तक पहुंच गई है। ग्राम पूछियापाली के तालाब में ट्रकों से लगातार फ्लाई ऐश गिराया जा रहा है। इन तालाबों पर गांव का जलस्तर, मवेशी, जीव-जंतु, पक्षी और वन्यजीव निर्भर हैं। लेकिन पर्यावरण विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं दिखता। पर्यावरण संरक्षण के लिए गठित विभाग अब उद्योगपतियों की सेवा ...
खरसिया SDM प्रवीण तिवारी ने वेदांता रेल्वे सायडिंग को लगाई फटकार, कोयला डस्ट से जाम हुआ NH पर पानी निकासी पाइप
Kharsia, Raigarh

खरसिया SDM प्रवीण तिवारी ने वेदांता रेल्वे सायडिंग को लगाई फटकार, कोयला डस्ट से जाम हुआ NH पर पानी निकासी पाइप

खरसिया :- खरसिया क्षेत्र में लगातार कोयले की डस्ट से सड़क और निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को लेकर शनिवार 23 अगस्त 2025 को खरसिया SDM प्रवीण तिवारी ने वेदांता रेल्वे सायडिंग प्रबंधन को सख्त फटकार लगाई। ग्राम कुनकुनी स्थित NH-49 पर DB पॉवर प्लांट के रेलवे ब्रिज के नीचे लंबे समय से पानी भरने की समस्या सामने आ रही थी। बरसात के दिनों में यहां स्थिति और बिगड़ जाती थी। कई बार पानी इतना भर जाता था कि छोटी-बड़ी गाड़ियों का आना-जाना तक बंद हो जाता था। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत करने पर SDM प्रवीण तिवारी ने तुरंत संज्ञान लिया और DB पॉवर प्लांट के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि पानी निकासी के लिए लगाए गए पाइप में कोयले की डस्ट भर जाने से पाइप जाम हो गया था, जिसके कारण पानी सड़क पर ही ठहर जाता था। SDM तिवारी के निर्देश पर DB पॉवर प्लांट ने मशीन लगाकर पाइप ...
आपातकाल में मिलेगी तुरंत मदद, स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा
Kharsia, Raigarh

आपातकाल में मिलेगी तुरंत मदद, स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा

खरसिया/टेमटेमा। औद्योगिक क्षेत्र में सामाजिक दायित्व निभाते हुए स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड ने सोमवार को अपने परिसर में नई एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की। यह सुविधा न केवल कंपनी के कर्मचारियों के लिए बल्कि आपातकालीन स्थिति में आसपास के ग्रामीणों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. अभिषेक पटेल रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। अपने संबोधन में डॉ. पटेल ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाती है। स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत भी साबित होगी। कंपनी प्रबंधन ने जानकारी दी कि एम्बुलेंस को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया...
ग्राम कछार में सैकड़ों ट्रिप रेत अवैध रूप से डंप, प्रशासन मौन
Kharsia, Raigarh

ग्राम कछार में सैकड़ों ट्रिप रेत अवैध रूप से डंप, प्रशासन मौन

रायगढ़ : रायगढ़ तहसील के ग्राम कछार में रेत माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खरसिया तहसील के ग्राम मुरा स्थित मांड नदी से जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए अवैध रूप से सैकड़ों ट्रिप रेत निकालकर ग्राम कछार-मुरा रोड पर डंप किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो किसी ठोस कार्रवाई का डर है और न ही प्रशासन का खौफ। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं की छत्रछाया में यह पूरा कारोबार संचालित हो रहा है, जिसके चलते माफिया निडर होकर अवैध रेत का भंडारण और कारोबार कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर से लगातार रेत की आवाजाही होती रहती है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। माइनिंग विभाग की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। विभागीय अधिकारी मामले पर आंख मूंदे...
वेदांता रेल्वे साइडिंग के मेन गेट पर NH-49 पर कोयला डस्ट का काला बादल, प्रशासन मौन
Kharsia, Raigarh

वेदांता रेल्वे साइडिंग के मेन गेट पर NH-49 पर कोयला डस्ट का काला बादल, प्रशासन मौन

खरसिया :- खरसिया के कुनकुनी गांव स्थित वेदांता कंपनी का रेल्वे साइडिंग, जहां से कोयला परिवहन का काम होता है, स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। यह साइडिंग राष्ट्रीय राजमार्ग NH-49 के बिल्कुल किनारे कंपनी के मेन गेट पर स्थित है। यहां से निकलने वाले ट्रेलरों के पहियों में चिपका गीला कोयला डस्ट सड़कों पर बिछ जाता है। मुख्य मार्ग होने के कारण जैसे ही गाड़ियां इस हिस्से से गुजरती हैं, डस्ट का गुबार उठकर पूरे रोड पर छा जाता है और काला धुंध का बादल बन जाता है। इस धूल से न केवल राहगीर और वाहन चालक परेशान होते हैं बल्कि आसपास रहने वाले ग्रामीणों का जीवन भी दूभर हो गया है। गौरतलब है कि यह शिकायत कई बार अखबारों और न्यूज़ पोर्टलों में प्रकाशित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है मानो सभी को अप...