CG में परिवार को छोड़ महिला ने किया धर्मांतरण; पति SDM से बोला-पास्टर पर FIR करो, पत्नी को वापस लाओ
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला फिर सुर्खियों में हैं। कांकेर जिले में एक महिला का धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने से नाराज पति समेत समाज के लोग मंगलवार को एसडीएम दफ्तर पहुंचे। SDM को मामले की जानकारी देते हुए परेशान पति ने पत्नी को वापस हिंदू धर्म में लाने और पास्टर पर FIR करने की गुहार लगाई। परेशान पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है और अब वह मुझे (पति) और बेट का त्याग करने को भी तैयार है।
धर्मांतरण का यह पूरा मामला संगम गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला को समाज और परिवार के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी और बैठक के बीच अपना मंगलसूत्र और दाम्पत्य जीवन के आवश्यक आभूषण उतारकर चली गई। नाराज पति श्रीवास नाग और समाज के लोगों ने पखांजूर एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए भानुप्रतापपुर के पास्टर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की ...










