छत्तीसगढ़ में रेलवे ने लागू की ‘बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज’ नीति, जनरल कोच में यात्रा करने वालों को होगा फायदा

रेलवे की इस पहल में सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता कार्यों के साथ-साथ छोटे विद्युत और प्लंबिंग संबंधी कार्यों के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे यात्रा के दौरान लाइट, पंखे और पानी की उपलब्धता से जुड़ी छोटी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।