छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से फिर मौसम करवट लेगा। इसके बाद 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।