तूफान की आहट; छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बने एक वेदर सिस्टम के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।