

छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है, इस दौरान ज्यादातर शहरों का अधिकतम पारा जहां 35 डिग्री के पार पहुंचने लगा है, वहीं कई नगरों का तापमान 40 डिग्री के आसपास भी रहने लगा है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश का मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रही रहा। इस दौरान बस्तर व रायपुर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले उल्लेखनीय रूप से बढ़े, जबकि शेष सभी संभागों में सामान्य से ज्यादा रहे।
मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार को प्रदेश के लगभग 16 जिलों में ग्रीष्म लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले हफ्ते प्रदेश के मौसम में बदलाव आने व लगातार तीन दिन (बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) तक कई जिलों में राहत की बारिश होने की संभावना जताई है।
शनिवार-रविवार को इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 मार्च (शनिवार) को कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंतागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर में ग्रीष्म लहर यानी लू के थपेड़े चलने की आशंका है। इसके अलावा विभाग ने 16 मार्च (रविवार) को गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चाम्पा, सक्ति और रायगढ़ जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
अगले हफ्ते को इन 12 जिलों में गिर सकता है पानी
मौसम विभाग ने बुधवार 19 मार्च बुधवार को प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंतागढ़ चौकी, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायगढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
बीते दिन छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान वाले जिले
राजनांदगांव- 40.5 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर- 40.1 डिग्री सेल्सियस
रायपुर- 39.8 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रा रोड- 38.3 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर- 38 डिग्री सेल्सियस
अम्बिकापुर- 37.1 डिग्री सेल्सियस
अगले 5 दिनों के लिए प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान
उत्तरी व दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने और उसके बाद गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर 15 और 16 मार्च को ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के लिए रायपुर के मौसम का पूर्वानुमान
15 मार्च को आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
7 दिन के मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी
15 मार्च (शनिवार)- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की आशंका है।
16 मार्च (रविवार)- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की आशंका है।
17 मार्च (सोमवार)- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
18 मार्च (मंगलवार)- प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
19 मार्च (बुधवार)- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
20 मार्च (गुरुवार)- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
21 मार्च (शुक्रवार)- प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।
सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां
उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
