PM आवास से जुड़ा पूछा था सवाल, इसीलिए ED आई; नहीं था सर्च वारंट- भूपेश बघेल की सफाई
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी के छापे पर कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान प्रधानमंत्री आवास को लेकर सवाल दागा, इसलिए ED की टीम आ गई।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरMon, 10 March 2025 08:14 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने आवास पर ईडी की छापेमारी को राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया। भूपेश बघेल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए संकट की घड़ी में उनके साथ के लिए आभार जताया। भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी की छापेमारी केंद्र सरकार की ओर से विपक्ष को परेशान करने के लिए की गई बदले की कार्रवाई है।बता दें कि ED के अधिकारी 2161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के आवास, चैतन्य बघेल के ठिकाने सहित 14 जगहों पर जांच कर रहे हैं। 11 घंटे की पूछताछ और जांच के बाद प...










