Kharsia

खरसिया के कुर्रूभांठा शनिधाम में मौनी अमावस्या पर भव्य श्री शनिदेव जन्म महोत्सव संपन्न
Kharsia, Raigarh

खरसिया के कुर्रूभांठा शनिधाम में मौनी अमावस्या पर भव्य श्री शनिदेव जन्म महोत्सव संपन्न

विधायक उमेश पटेल ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्रवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि रायगढ़-खरसिया, 20 जनवरी 2026। रायगढ़ जिले के खरसिया तहसील अंतर्गत कुर्रूभांठा स्थित प्रसिद्ध शनिधाम में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित श्री शनिदेव जन्म महोत्सव तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस महोत्सव ने हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था के साथ जोड़ा, जहां शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए विशेष अनुष्ठान किए गए। महोत्सव का शुभारंभ 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या के दिन भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान श्री शनिदेव की शांति ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। अगले दिन 19 जनवरी को विशेष माला जपन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने शनिदेव के नाम जप कर मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की। महोत्सव का समापन आज 20 जनवरी 2026 को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र ...
रंगारंग डांस प्रतियोगिता एवं मड़ाई मेला का तिऊर खरसिया में हुआ आयोजन
Kharsia, Raigarh

रंगारंग डांस प्रतियोगिता एवं मड़ाई मेला का तिऊर खरसिया में हुआ आयोजन

शिखा रवींद्र गबेल महेश साहू की विशेष उपस्थिति में हुआ आयोजन खरसिया। खरसिया ब्लाक के ग्राम तिऊर (खडिय़ापारा) में रंगारंग डांस प्रतियोगिता एवं मड़ाई मेला का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया जनपद पंचायत अध्यक्ष, छाया विधायक महेश साहू की विशेष उपस्थिति एवं उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल, विशिष्ट अतिथि बलदेव कुर्रे जिला पंचायत सदस्य, अमृत सिदार जनपद पंचायत सदस्य, रविन्द्र जीवन गबेल गांव के गौटिया, सम्मानित अतिथि श्रीमती रजनी अजय सिदार सरपंच ग्राम पंचायत तिऊर प्रेमलाल साहू सचिव ग्राम पंचायत तिऊर की गरिमामय उपस्थिति में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर आयोजित किया गया। प्रदेश से आए हुए 51 प्रतिभागियों ने एकल और समूह नृत्य का प्रदर्शन किया। छोटे छोटे बच्चों से लेकर बड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और उपस्थित भारी संख...
नवापारा में कथा व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री की सुमधुर वाणी में बह रही भागवत कथा की बयार
Kharsia

नवापारा में कथा व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री की सुमधुर वाणी में बह रही भागवत कथा की बयार

खरसिया। विकासखंड खरसिया के ग्राम नवापारा में महिला मंडल द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भक्तिभावऔर श्रद्धा के साथ किया जा रहा है व्यास पीठ पर विराजित सुप्रसिद्ध कथावाचक भगवताचार्य पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री जीके मुखारविंद से भावपूर्ण कथा का वाचन किया जा रहा है कथा के अंतिम दिवस परीक्षित मोक्ष कथा का वर्णन किया और शास्त्री जी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि इस दुनिया से खाली हाथ जाना है जितना आप धर्म कर्म और राम का नाम जमा कर सकते हैं वही आपके साथ जाएगा। आपकी कमाई हुई धन दौलत किसी और के ही काम आएगी। कथा के अंतिम दिवस छाया विधायक महेश साहू ने हितेश सोनू द्विवेदी, रवींद्र गवेल तीउर, कैलाश शर्मा, लक्ष्मी पटेल, विक्की महंत के साथ कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य प्राप्त करते हुए व्यास पीठ पर विराजित पंडित दीपक कृष्ण शास्त्री जी से क्षेत्र की उन्नति प्रगति और खुशहाली का आशीर्वाद लिया।...
धान खरीदी में बड़ा खेल! बानीपाथर केंद्र में किसानों से 2–3 किलो ज्यादा तौल, क्या प्रबंधक पर गिरेगी गाज?
Kharsia, Raigarh

धान खरीदी में बड़ा खेल! बानीपाथर केंद्र में किसानों से 2–3 किलो ज्यादा तौल, क्या प्रबंधक पर गिरेगी गाज?

40.600 किलो के बजाय 43 किलो तौल का आरोप, विरोध करने पर किसानों को धमकी — प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की खरसिया तहसील के अंतर्गत ग्राम बानीपाथर स्थित धान खरीदी केंद्र में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां प्रबंधक द्वारा धान की तौल में गंभीर हेराफेरी की जा रही है, जिससे गरीब किसानों का सीधा नुकसान हो रहा है। किसानों के अनुसार, सरकारी नियम के मुताबिक प्रति बोरी धान 40 किलो 600 ग्राम तौला जाना चाहिए, लेकिन मंडी प्रबंधक जानबूझकर 43 किलो तक तौल कर रहे हैं। जब किसान विरोध करते हैं तो तौल वापस करने से मना कर दिया जाता है और उन्हें धमकाया जा रहा है कि "या तो यही तौल स्वीकार करो या धान लेकर घर जाओ"। यह घोटाला तब उजागर हुआ जब कई किसानों ने अपनी बोरी में ज्यादा वजन की बात मीडिया को बताई और मीडिया के सामने केंद्र के कांटे पर जांच की। नतीजा चौंकाने वाला था –...
Breaking News : खरसिया के पंडरमुड़ा में युवक की फंदे पर झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Kharsia, Raigarh

Breaking News : खरसिया के पंडरमुड़ा में युवक की फंदे पर झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़-खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबी चौकी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम पंचायत पंडरमुड़ा, ठोढ़ी पुलिया के पास एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम चचिया (चांपा) निवासी सुरेंद्र राठिया, पिता भजन रठिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार साथ गौरा-गौरी महोत्सव देखने के लिए छीरपानी आया हुआ था, जहां अचानक उसका शव फांसी के फंदे पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट पर है… ...
स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और सफल आयोजन
Kharsia, Raigarh

स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड में अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य और सफल आयोजन

टेमटेमा, खरसिया: स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड परिसर में 08 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। 14 जनवरी 2026 फाइनल मुकाबले के अवसर पर स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का आनंद लिया। अपने संबोधन में निदेशक श्री विकास अग्रवाल जी ने सभी प्रतिभागी टीमों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों को दैनिक कार्य-दबाव से राहत देते हैं और संगठन में एकता व टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्काई एलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड भविष्य मे...
खरसिया में कांग्रेस संगठन विस्तार : शहर के लिए सुनील शर्मा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए मनोज गवेल की महत्वपूर्ण नियुक्ति
Kharsia, Raigarh

खरसिया में कांग्रेस संगठन विस्तार : शहर के लिए सुनील शर्मा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए मनोज गवेल की महत्वपूर्ण नियुक्ति

उमेश पटेल के करीबी सहयोगियों के नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद खरसिया, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद संगठन विस्तार की सुगबुगाहट अब जमीनी स्तर पर दिखने लगी है। आज एआईसीसी द्वारा प्रदेश के 307 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई हैं। खरसिया शहर की कमान सुनील शर्मा को सौंपी गई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी एक बार फिर मनोज गवेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें दी गई है। ये दोनों ही नेता क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल के बेहद करीबी और विश्वसनीय साथी माने जाते हैं। सुनील शर्मा के रूप में जहां शहर को नया नेतृत्व मिला है, वहीं मनोज गवेल के अनुभव को संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से दोहराया है। इन नियुक्तियों की घोषणा होते ही खरसिया कांग्रेस परिवार में उत्साह का माहौल ह...
दर्रामुड़ा की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी : सारडा एनर्जी के सहयोग से स्वागत गेट का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में उत्साह
Kharsia, Raigarh

दर्रामुड़ा की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी : सारडा एनर्जी के सहयोग से स्वागत गेट का निर्माण शुरू, ग्रामीणों में उत्साह

खरसिया, 08 जनवरी 2026। खरसिया क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा में विकास और जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रामीणों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब साकार होने जा रही है। लंबे समय से ग्रामीण सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी से ग्राम के मुख्य द्वार पर एक भव्य स्वागत गेट के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे कंपनी द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद अब धरातल पर उतारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी तारतम्य में आज ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के बाजार चौक में भक्तिमय माहौल के बीच स्वागत गेट निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस मांग की पूर्ति होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ भुवनदास वैष्णव महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के सरपंच सुरेश कुमार राठिया और उप-सरपंच कुश कुमार...
खरसिया के दर्रामुड़ा में एमएलए कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में खेल महाकुंभ सम्पन्न
Kharsia, Raigarh

खरसिया के दर्रामुड़ा में एमएलए कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में खेल महाकुंभ सम्पन्न

जैमुड़ा ने जीता खिताब, उपविजेता रही आड़पथरा की टीम खरसिया, 30 दिसंबर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा में बीते कई दिनों से चल रहा खेल का महाकुंभ पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हो गया। 9 दिसंबर से शुरू हुई इस "ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 - एमएलए कप" ने पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों को एकजुट कर दिया था, जिसका भव्य समापन सोमवार, 29 दिसंबर को हुआ। इस पूरे आयोजन में दर्रामुड़ा के ग्रामीणों की एकजुटता और खेल के प्रति उनका समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड (एसईएमएल) का भी विशेष सहयोग रहा, जिसके अधिकारियों ने फाइनल मैच का टॉस कराकर खेल की शुरुआत की। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल विशेष रूप से दर्रामुड़ा पहुँ...
खरसिया के दर्रामुड़ा में एमएलए कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन आज, विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
Kharsia, Raigarh

खरसिया के दर्रामुड़ा में एमएलए कप क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन आज, विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

खरसिया, 29 दिसंबर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा में आयोजित भव्य "ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 - एमएलए कप" का आज सोमवार, 29 दिसंबर को शानदार समापन होने जा रहा है। बीते 9 दिसंबर से जारी इस खेल महाकुंभ ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया है, जिसमें ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के खिलाड़ियों और ग्रामीणों की एकजुटता साफ नजर आ रही है। इस विशेष आयोजन में सारडा एनर्जी कंपनी (एसईएमएल) का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। आज होने वाले इस रोमांचक फाइनल मुकाबले और समापन समारोह के मुख्य अतिथि खरसिया के लोकप्रिय विधायक उमेश नंदकुमार पटेल होंगे। युवाओं के प्रेरणास्रोत विधायक पटेल न केवल विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे, बल्कि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें खेल की बारीकियों के लिए प्रेरित भी करेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 51,001 रुपये की बड़ी राशि रख...