Kharsia

मनरेगा बचाने खरसिया की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रायगढ़ चौक पर दिया धरना
Kharsia, Raigarh

मनरेगा बचाने खरसिया की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, रायगढ़ चौक पर दिया धरना

खरसिया, 03 फरवरी। छत्तीसगढ़ के खरसिया में मंगलवार को मनरेगा के अस्तित्व और उससे जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक हलचल देखी गई। भारतीय राष्ट्रीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, कार्यक्रम प्रभारी उमेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण ने रायगढ़ चौक पर 'मनरेगा बचाओ' कार्यक्रम का शंखनाद किया। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुए इस आयोजन में रायगढ़ चौक का नजारा बदला हुआ था, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक अपनी एकजुटता दिखाने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केवल नारेबाजी ही नहीं की, बल्कि अपनी मांगों को प्रमुखता से शासन के सामने रखने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से धरना दिया और सांकेतिक चक्काजाम भी किया। इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य मनरेगा योजना के प्रति समर्थन जताना और...
खरसिया के ठुसेकेला ग्राम पंचायत में विकास का नया मॉडल, बीच सड़क को खोद कर बना दिया नाली
Kharsia, Raigarh

खरसिया के ठुसेकेला ग्राम पंचायत में विकास का नया मॉडल, बीच सड़क को खोद कर बना दिया नाली

खरसिया। खरसिया के ग्राम पंचायत ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा पिछले तीन साल से विकास के नए मॉडल को प्रदर्शित किया जा रहा है, दरअसल तीन साल पहले बरसात के दरमियान राजीवनगर में पानी भर गया आनन फानन में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए सड़क को बीच से खोद दिया गया और बीचों बीच नाली बना दी गई, पर वह नाली आज तीन साल बाद भी खरसिया में विकास का नया मॉडल बनी हुई है, बीच सड़क पर नाली होने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, बरसात में कीड़े मकोड़े और नाली का असहनीय बदबू लोगों का जीना बेहाल कर देता है, पिछले तीन साल से मोहल्ले वासी अपने सरपंच को अस्थाई नाली को बंद कर पानी निकासी के लिए सुव्यवस्थित और स्थायी नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं पर शायद उनके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि तक उनकी ये पीड़ा पहुंच नहीं पा रही है.. ग्रामीणों के इस समस्या...
श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, बिंजकोट व मुरा में कथा श्रवण कर कथावाचकों से लिया आशीर्वाद
Kharsia, Raigarh

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, बिंजकोट व मुरा में कथा श्रवण कर कथावाचकों से लिया आशीर्वाद

खरसिया, 01 फरवरी। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी युवा कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ हरदिहा मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल आज अपने युवा साथियों के साथ ग्राम बिंजकोट पहुंचे। जहां उन्होंने बिंजकोट के टिकरापारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस के अवसर पर कथा श्रवण किया। इस दौरान उनके साथ गिरीश राठिया, लव पटेल, कुश पटेल उप-सरपंच ग्राम दर्रामुड़ा, त्रिलोचन पटेल, ठंडाराम पटेल जामपाली, घनश्याम पटेल, महेश्वर पटेल, सोनू पटेल सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर उपस्थित होकर मुकेश पटेल एवं उनके साथियों ने कथावाचक पंडित नुकेतन दुबे जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुकेश पटेल ने श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्...
माघ पूर्णिमा पर तेलीकोट में भक्ति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भव्य संगम
Kharsia, Raigarh

माघ पूर्णिमा पर तेलीकोट में भक्ति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भव्य संगम

खरसिया, तेलीकोट। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत तेलीकोट में मानिकपुरी पनिका समाज द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए माघी पुन्नी सात्विक यज्ञ, चौका आरती एवं विशाल भोजन भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में पूरे गांव का उत्साह देखते ही बनता था, जहां सुबह से ही धार्मिक वातावरण बना रहा। यज्ञ से पवित्र हुआ वातावरणकार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से सात्विक यज्ञ संपन्न किया गया। चौका आरती से साथ पूरा परिसर श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। समस्त श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना के साथ यज्ञ में सहभागिता निभाई। चौका आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाबचौका आरती के दौरान पुटकापूरी के चौक मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गायन और वादन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोलक, झांझ और मधुर भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। भंडारे में दिखी स...
ग्राम दर्रामुड़ा में केंद्रीय बजट 2026–27 का सामूहिक श्रवण, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में केंद्रीय बजट 2026–27 का सामूहिक श्रवण, विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा

रायगढ़-खरसिया, 01 फरवरी। चपले मंडल के ग्राम दर्रामुड़ा में आज केंद्रीय बजट 2026–27 के अवसर पर बजट कार्यक्रम का टीवी के माध्यम से सामूहिक प्रसारण एवं श्रवण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छोटेलाल के निवास में संपन्न हुआ, जहां माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण को सभी ने एक साथ सुना। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया गया। बजट में आर्थिक सशक्तिकरण, समावेशी विकास एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधानों पर चर्चा की गई और इसे आमजन, किसान, युवा एवं महिलाओं के लिए लाभकारी बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छाया विधायक महेश साहू एवं जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व महामंत्री खेम साहू, जिला कार्यसमिति स...
एनटीपीसी लारा में देश भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश के 77वें गणतंत्र दिवस
Kharsia, Raigarh

एनटीपीसी लारा में देश भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश के 77वें गणतंत्र दिवस

रायगढ़। 77वें गणतन्त्र दिवस की अवसर पर एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार द्वारा एक प्रेरणादायक भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने लारा परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीजीआर सुरक्षा व श्री स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा परेड में भाग लेकर सलामी दी गई। श्री अनिल कुमार ने अपनी उद्बोधन में बताया इस वित्त वर्ष में लारा परियोजना ने बिजली उत्पादन के आधार पर एनटीपीसी में दूसरी स्थान पर है, और वित्त वर्ष अंत तक 1 नंबर स्थान हासिल करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं गुलाब के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री केशब चन्द्र सिंहा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री अशोक कुमार मिश्र, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), श्री हेम...
नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले के एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम जबलपुर में भव्य शुभारंभ
Kharsia, Raigarh

नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले के एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम जबलपुर में भव्य शुभारंभ

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम जबलपुर तहसील खरसिया जिला रायगढ़ में हुआ। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर ग्राम पंचायत जबलपुर सरपंच श्रीमती रेवती विजय लाल राठिया के कर कमलों से हुआ। स्वयंसेवक कु.भावना बरेठ एवं साथी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच श्री नारायण डनसेना जी, सदस्य छोटेलाल जी, सहसचिव मुरलीधर पटेल, ग्राम पंचायत के पंच श्रीमती पीला बाई एवं अन्य बहुत सारे गणमान्य उपस्थित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश तिवारी एवं नोडल अधिकारी प्रो.जी.एस. राठिया जी के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.एम.एल.पटेल सर के नेतृत्व में यह सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 27 ज...
औरदा व परसापाली में जनपद सदस्य रश्मि मुकेश गवेल की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Kharsia, Raigarh

औरदा व परसापाली में जनपद सदस्य रश्मि मुकेश गवेल की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

खरसिया, 26 जनवरी। आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत औरदा में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य रश्मि मुकेश गवेल की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिडिल स्कूल, प्रायमरी स्कूल, पंचायत भवन, उपस्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि रश्मि मुकेश गवेल ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि रश्मि मुकेश गवेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि हमारे लोकतंत्र और संविधान पर गर्व करने का दिन है। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना ...
ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

खरसिया, 26 जनवरी। देश के संविधान लागू होने की वर्षगांठ के रूप में मनाए जाने वाले 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम दर्रामुड़ा के मिडिल स्कूल प्रांगण में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक पर्व है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में ग्राम दर्रामुड़ा में भी यह राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा गांव की गलियों में तिरंगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली गई, जिससे पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाकर संविधान एवं देश के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। ध्वजारोहण के बाद गण...
स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
Kharsia, Raigarh

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

खरसिया। स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा फैक्ट्री यूनिट में उत्पादन कार्य पूरी तरह सुचारु रहा। SID एवं पावर प्लांट विभागों ने उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। इन विभागों के सहयोग से संयंत्र की दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध चलीं। कर्मचारियों की सतर्कता और समर्पण उल्लेखनीय रहा। इसी क्रम में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस अवसर पर कहा कि “कर्मचारियों की सामूहिक निष्ठा, अनुशासन और सतत परिश्रम के परिणामस्वरूप ही हम विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ कार्य निष्पादन सुनिश्चित कर पा रहे हैं। आगामी समय में भी इसी सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को निरंतर प्रगति एवं नवीन उपलब्धियों की ओर अग्रसर करना हमारा संकल्प है।” सभी कर्मचारियों ने समारोह ...