Kharsia

बिजली बिल में बढ़ोतरी करना भाजपा सरकार का आम जनता के साथ छलावा- उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

बिजली बिल में बढ़ोतरी करना भाजपा सरकार का आम जनता के साथ छलावा- उमेश पटेल

भाजपा सरकार ने बढ़ाया है दो बार बिजली का बिल नंदेली/ छत्तीसगढ़ में बिजली के दरों में बढ़ातरी को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विरोध किया है। विधायक उमेश पटेल का कहना है कि चुनाव के समय भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता को सस्ती बिजली, सस्ता पानी और कई मुफ्त योजनाओं का लालच देकर वोट बटोर लिया पर अब आम जनता पर बिजली बिल का बोझ बढ़ाकर बड़ी-बड़ी विद्युत कंपनियों के खजाने भरने की कोशिश की जा रही है। इसके पूर्व भी पिछली बार जून 2024 में बिजली की दर बढाई गई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार आमजनता को लूटने का कार्य कर रही है। हाल ही में प्रदेश में बिजली के बिल की दर को बढ़ाया गया है जो जुलाई 2025 से लागू होगा और आम जनता को बिजली बिल बढ़ोतरी के साथ दिया जाएगा जो आमजनता के साथ छलावा है। भाजपा सरकार द्वारा जनहितैषी और किसान हितैषी के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं परन्तु इस प्रकार से आमजनता की गाढ़ी कमाई को बि...
ग्राम दर्रामुड़ा में शोकाकुल राठिया परिवार से मिलने पहुंचे विधायक उमेश पटेल, जताई गहरी संवेदना और दी सांत्वना
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में शोकाकुल राठिया परिवार से मिलने पहुंचे विधायक उमेश पटेल, जताई गहरी संवेदना और दी सांत्वना

खरसिया, 20 जुलाई। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी युवा कांग्रेस नेता गिरीश राठिया के चचेरे भाई सोनू राम राठिया का 09 जुलाई को असमय निधन हो गया, जिससे पूरे परिवार और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। सोनू के दशकर्म कार्यक्रम 18 जुलाई को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दुखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 20 जुलाई को अपने व्यस्त समय में से वक्त निकालकर राठिया परिवार के निवास पर पहुंचे। विधायक उमेश पटेल ने परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, परदेशी पटेल, मुरलीधर राठिया, देवानंद पटेल, कृष्णा चंद पटेल, भूषण निषाद, दिनेश पटेल, नरेंद्र पटेल, हितेश पटे...
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक-पालक परिषद का गठन
Kharsia, Raigarh

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक-पालक परिषद का गठन

रायगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भूपदेवपुर में आज सत्र 2025-26 के लिए शिक्षक-पालक परिषद का गठन किया गया। पालक बैठक के अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय परिसर में उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से प्रत्येक ब्लॉक से दो अभिभावकों का चयन परिषद के सदस्य के रूप में किया गया। खरसिया ब्लॉक से नवल किशोर यादव और‌ टंकेश्वरी तेज प्रकाश पटेल को परिषद सदस्य चुना गया। विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा शर्मा ने सभी निर्वाचित अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं और बच्चों के समग्र विकास में मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने पालकों की सक्रिय भागीदारी को सराहा और कहा कि विद्यालय और पालकों के बीच सहयोग से ही विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। ...
खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज चढ़ा राजनीति की भेंट
Kharsia, Raigarh

खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज चढ़ा राजनीति की भेंट

अंडर ब्रिज बनते ही ओवरब्रिज हो जाएगा केंसल ? खरसिया। विधानसभा चुनाव के वक्त नेताओं द्वारा खरसिया में विकाश की गंगा बहाने बड़े बड़े दावे और वादे किए थे, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आये डेढ़ वर्ष से अधिक हो गया। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरसिया विकास के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया गया। लगभग आधा शहर और सभी शासकीय कार्यालय रेलवे फाटक के उस पार है। शासकीय हॉस्पिटल, स्कूल कालेज बाजार तथा रोजमर्रा की सामग्री इस पार है। विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में ओवरब्रिज का मुद्दा उठाया था उपमुख्यमंत्री अरुण ने कहां वित्त विभाग द्वारा कार्य को लंबित रखा गया है। आपको बता दे छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी है। प्रस्तावित रेलवे अंडर ब्रिज स्थल की सड़क दोनो और से काफी सकरी है दोनो और से एक साथ कार का आवागमन होना मुश्किलों भरा दिख रहा इसके लिए दोनो और की सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण करना होगा...
खरसिया में रेडी-टू-इट को अपात्र महिला समूह को देने का मामला विधानसभा में गूंजा
Kharsia, Raigarh, Raipur

खरसिया में रेडी-टू-इट को अपात्र महिला समूह को देने का मामला विधानसभा में गूंजा

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सरकार को जमकर घेरा रायपुर/खरसिया विधायक उमेश पटेल ने खरसिया विकासखण्ड में रेडी-टू-इट एवं फोर्टिफाइड आटा की आपूर्ति हेतु अपात्र महिला समूह दिए जाने के मामला को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से बिन्दुवार महिला एवं बाल विकास मंत्री को प्रश्नों के माध्यम से घेरा। विधायक उमेश पटेल ने मंत्री को ध्यानआकृष्ट कराया कि चयन की क्या नियम प्रक्रिया बनाई गई है और उस नियम में अगर कोई स्व-सहायता समूह पहले से डिफाल्टर है तो क्या उसका चयन किया जा सकेगा ? जिस पर मंत्री ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। विधायक पटेल ने यह भी कहा कि जो महिला समूह पहले से रेडी-टू-इट चलाया हो उनको न देकर किसी डिफाल्टर महिला समूह को दिये जाने का नियम है क्या ? जिस पर मंत्री ने चयन समिति एवं प्रक्रिया की जानकारी दिया। विधायक पटेल ने सदन में स्पष्ट रूप से मंत्री द्वारा गलत जव...
विधानसभा में गूंजा अवैध रेत उत्खनन एवं सूपा-कुर्रूभांठा मार्ग का मामला
Kharsia, Raigarh

विधानसभा में गूंजा अवैध रेत उत्खनन एवं सूपा-कुर्रूभांठा मार्ग का मामला

विधायक उमेश पटेल जनहित के कई मुद्दों पर सरकार को घेरा रायपुर/खरसिया विधायक उमेश पटेल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में क्षेत्र के जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सरकार को घेर रहे हैं। विधायक उमेश पटेल ने अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रदेश सहित रायगढ़ जिला में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के बारे में जानना चाहा कि प्रदेश में कितने रेत खदान संचालित हैं और रेत खदान के भंडारण हेतु कितनों को अनुमति प्रदाय की गई है और किसके पनाह पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन एवं भंडारण किया जा रहा है। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रायगढ़ जिला में एक खदान पट्टा स्वीकृति की जानकारी प्रदाय किया गया। जिस पर विधायक पटेल ने केवल एक खदान के बावजूद भी अवैध खनन एवं भंडारण पर सरकार को घेरा। इसी तरह विधायक श्री पटेल द्वारा सूपा से कुर्रूभांठा मार्ग के विलंब होने पर लोक निर्माण मंत्री को सदन में पूछा कि यह बहुप्रतीक्षित म...
ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ के भक्तों का उमड़ेगा सैलाब
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा से कोसमनारा बाबा धाम तक निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ के भक्तों का उमड़ेगा सैलाब

रायगढ़-खरसिया। सावन का पवित्र महीना आते ही भगवान भोलेनाथ के भक्तों में उत्साह का माहौल छा जाता है। इस बार भी खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा से रायगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ग्राम कोसमनारा में स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 20 जुलाई, रविवार को शाम 4 बजे से शुरू होगी, जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल होकर भगवान शिव की भक्ति में लीन होंगे। ग्राम दर्रामुड़ा के मुकेश पटेल ने बताया कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत मांड नदी के तट से होगी, जहां भक्त गंगा मैय्या की विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के बाद कांवड़ में पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद डीजे पर भोलेनाथ के भक्तिमय भजनों की धुन और “बोल बम” के जयकारों के साथ कांवड़ यात्री बाबा धाम की ओर रवाना होंगे। यात्रा ग्राम जामपाली, कुर्रुभांठा, नहरपाली, सिंघनपुर, रामझरना, बिलासपुर,...
माण्ड नदी में संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
Kharsia, Raigarh

माण्ड नदी में संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

खरसिया। माण्ड नदी में आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह सनसनीखेज मामला बायंग-टायग के पास का है, जहां स्थानीय लोगों ने शव को नदी में तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी गहरी साजिश का हिस्सा। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व सेन्द्रीपाली इलाके में एक व्यक्ति द्वारा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की खबरें सामने आई थीं, जिससे इस मामले की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। हालांकि, फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों में भय और संशय का माहौल है। कई लोग इसे सामान्य आत्महत्या न मानकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम...
पीएचई कर्मचारी मधु पटेल का दबंगई भरा खेल — शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन को दी खुली चुनौती.. Watch Video
Kharsia, Raigarh

पीएचई कर्मचारी मधु पटेल का दबंगई भरा खेल — शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन को दी खुली चुनौती.. Watch Video

रायगढ़। जनपद पंचायत खरसिया के ग्राम पंचायत देहजरी अंतर्गत एड़ूपूल मार्ग (पुराना कोल वासरी के पास) स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 13/5 क पर पीएचई विभाग में कार्यरत मधु पटेल (रायगढ़िया) द्वारा अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने कई बार समझाइश दी, लेकिन मधु पटेल ने किसी की परवाह नहीं की और निर्माण कार्य लगातार जारी रखा। सरकारी कर्मचारी होते हुए भी मधु पटेल खुद कानून तोड़ रहा है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा तमाचा है। मामले की शिकायत दिनांक 08 जुलाई को उप-सरपंच प्रतिनिधि एवं अन्य नागरिकों द्वारा तहसीलदार को लिखित रूप में दी गई थी, जिस पर तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटवारी को जांच के निर्देश दिए। दिनांक 10 जुलाई को जांच में यह पुष्टि हुई कि मधु पटेल शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर रहा है। पटवारी द्वारा कार्य रोकने के लिए कहा गया, लेकिन मधु ...
बिंजकोट-दर्रामुड़ा में सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड बना ग्रामीणों के जीवन के लिए खतरा, मांड नदी में फैला रहा ज़हर… Watch Video
Kharsia, Raigarh

बिंजकोट-दर्रामुड़ा में सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड बना ग्रामीणों के जीवन के लिए खतरा, मांड नदी में फैला रहा ज़हर… Watch Video

रायगढ़। खरसिया के ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा में संचालित सारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी स्थानीय पर्यावरण और ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। कोयले से बिजली उत्पादन करने वाली इस कंपनी द्वारा प्रतिदिन फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट जल को बिना किसी शुद्धिकरण के सीधे मांड नदी में छोड़ा जा रहा है। इस जहरीले पानी में कोयला, राख और डस्ट की भारी मात्रा पाई जा रही है, जो नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को बर्बाद कर रहा है। यह वही नदी है जिससे गांव के सैकड़ों लोग पीने, नहाने और घरेलू कार्यों के लिए पानी का उपयोग करते हैं। लेकिन अब सारदा कंपनी की लापरवाही के चलते यह नदी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों में त्वचा रोग, पेट की बीमारियां और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन कंपनी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। ऐसा लगता है जैसे उसे न तो पर्यावरण की चिंता...