छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में कई फैसले; किसानों के लिए बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…Krishna Bihari Singh वार्ता, रायपुरSat, 22 Feb 2025 04:21 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ की कैबिनेट ने बड़े फैसले किए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शनिवार को कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान को मंजूरी दी गई। विधानसभा में पेश करने के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप को मंजूरी दी गई। यही नहीं कैबिनेट ने राज्य के किसानों को नए उन्नत किस्मों और गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक फैसले को मंजूरी दी।कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण क्रय नियम-2002 के नियम 4 में छूट प्रदत्त संस्थाओं की सूची में विस्तार करने का निर्णय लिया। इस फैसले से ...










