छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी बारिश की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा अगले 7 दिन का मौसम?

छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। मंगलवार को प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। हालांकि चार स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा स्टेशन गंडई जिला खैरागढ़ में दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 11 सितम्बर बुधवार से आगामी 3 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों व तीव्रता में कमी रहने की संभावना है। प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता सामान्य रहेगी। वहीं आगामी 5 दिनों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मंगलवार को प्रदेश के रायपुर व बिलासपुर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे। दुर्ग व बस्तर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहे तथा सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

गुरुवार के मौसम का पूर्वानुमान

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी रायपुर में आकाश में बादल रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कैसा है सिनॉप्टिक सिस्टम?

उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में कल बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और फिर से अवदाब में बदल गया। बुधवार 11 सितम्बर को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश में अक्षांश 24 डिग्री उत्तर और देशांतर 80 डिग्री पूर्व दिशा के पास, दमोह (मध्य प्रदेश) से लगभग 60 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व, खजुराहो (मध्य प्रदेश) से 110 किलोमीटर दक्षिण, सतना (मध्य प्रदेश) से 110 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और झांसी (मध्य प्रदेश) से 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

औसत समुद्र तल पर मॉनसून की द्रोणिका अब बीकानेर, सीकर, शिवपुर, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बने निम्न दवाब क्षेत्र के केंद्र, पेंड्रा रोड, राउरकेला, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक स्थित है।

आने वाले हफ्तेभर कुछ ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

बुधवार- प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों के लिए येलो अलर्ट रहेगा, जहां गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

गुरुवार- प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान एक-दो स्थानों के लिए येलो अलर्ट रहेगा, जहां गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

शुक्रवार- प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

शनिवार- प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

रविवार- प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। ऐसे में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने व भारी वर्षा होने की संभावना है।

सोमवार- प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मंगलवार- प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश का येलो अलर्ट रहेगा और इस दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।