जम्मू-कश्मीर के चिनाब ब्रिज का पीएम मोदी ने आज उद्घाटन किया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। इस पुल में छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहे की सप्लाई हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है और उन्हें अन्य सुविधाएं जैसे कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि मुहैया कराई जाएगी।
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के दौरान प्रदेश के नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।
झगड़ रहे लड़के-लड़कियों के साथ मौजूद कुछ उनके दोस्त उन्हें अलग करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वो लोग नहीं मानते हैं। इस बीच झगड़ रहे लड़कों में से एक लड़का एक लड़की पर हमला करते हुए उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर देता है।
मुठभेड़ के बाद, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक के साथ एक शव बरामद किया और बाद में जिसकी पहचान सुधाकर के रूप में हुई, जो मध्य भारत में सक्रिय सबसे बड़े माओवादी नेताओं में से एक था, जिस पर कुल 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।
Chhattisgarh Mausam: छत्तीसगढ़ में भले ही अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई हो लेकिन सूबे के विभिन्न जिलों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर के सम्मानपुर (नकटी) गांव के 80 से अधिक परिवारों पर बुलडोजर ऐक्शन का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन की ओर से इन परिवारों को बेदखली का नोटिस जारी किया गया है।
Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ कई जिलों में बीते दिनों झमाझम बारिश का दौर चला, लेकिन अब इस पर ब्रेक लग सकता है। क्या है इसकी वजह?