युक्तियुक्तकरण से 21 शिक्षक विहीन और 267 एकल शिक्षकीय स्कूलों को मिले शिक्षक
युक्तियुक्तकरण से जिले के सभी स्कूलों में हुई शिक्षकों की व्यवस्था-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
कलेक्टर चतुर्वेदी ने प्रेस-कान्फ्रेंस लेकर युक्तियुक्तकरण के संबंध में दी जानकारी
रायगढ़, 6 जून 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रायगढ़ जिले में शिक्षा विभाग अंतर्गत हुए युक्तियुक्तकरण के संबंध में प्रेस-वार्ता ली। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने राज्य शासन द्वारा शिक्षकों एवं शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया है। युक्तियुक्तकरण से बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि नगरीय इलाकों में विद्यार्थियों के अनुपात में शि...










