झगड़ा–विवाद करने वाले पांच व्यक्तियों पर जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, धारा 170 BNSS के तहत भेजा गया जेल
रायगढ़, 11 सितंबर। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर शांति व्यवस्था में बिगाड़ने वालों पर जूटमिल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अलग-अलग तीन मामलों में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
पहला मामला एफसीआई गोदाम क्षेत्र का है, जहां गोविंदा सिंह पिता मदन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी अपने मोहल्ले के एक व्यक्ति से बीते 26 अगस्त को झगड़ा-विवाद किया था। आज शिकायत जांच करने पहुंचे पुलिस स्टाफ के सामने ही गोविंदा ने गाली-गलौज कर गवाहों को धमकी दी और झगड़े पर उतारू हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर थाने लाया।
दूसरा मामला छातामुड़ा चौक का है, जहां फेरीवाले तीन युवक – शाहीन खान पिता अनिस खान उम्र 30 वर्ष, राजिन खान पिता लतीफ खान उम्र 27 वर्ष और आरिफ खान पिता सूरज खान उम्र 19 वर्ष, निवासी खडेराभान थाना सानोदा ...










