आदि कर्मयोगी अभियान : जिले के 316 ग्रामों के 63,064 आदिवासी परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य
अभियान के तहत 30 सितम्बर तक ग्राम स्तरीय कार्यशालाओं का होगा आयोजन
आदिवासी परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार की जाएगी कार्ययोजना
गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं में होगा एक्शन प्लान का अनुमोदन
रायगढ़, 16 सितम्बर 2025/ जिले में आदिवासी परिवारों के सर्वांगीण विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आदि कर्मयोगी अभियान का क्रियान्वयन तेजी से आगे बढ़ रहा है। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इस अभियान के अंतर्गत जिले के 316 ग्रामों के 63,064 आदिवासी परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक सघन प्रशिक्षण और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभियान की शुरुआत 11 से 14 अगस्त तक रायपुर में आयोजित स्टेट प्रोसेस लैब से हुई, जिसमें जिले से सात मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया। इसके बाद 18 अगस्त को जिला ...










