मनरेगा से खेतों में लौटी हरियाली
कुंआ निर्माण ने बदली किसान मार्शल की तकदीर
रायगढ़, 17 सितम्बर 2025/ कभी पानी की कमी से जूझती धरमजयगढ़ विकासखण्ड के आमापाली के किसान श्री मार्शल उर्फ छोटेया के 2.5 एकड़ बंजर जमीन, आज हरियाली से लहलहा रही है। यह बदलाव मुमकिन हो सका है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत व्यक्तिगत कुंआ निर्माण से, जिसने किसान श्री मार्शल के जीवन की दिशा ही बदल दी।
सीमित फसलें, कम उत्पादन और आय का अभाव उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को कमजोर बना रहा था। किसान श्री मार्शल की कृषि भूमि वर्षा पर पूरी तरह निर्भर थी। तब उनकी किस्मत ने करवट ली, जब मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में उनके खेत में कुंआ निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ। इस कार्य के लिए 2.54 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति मिली, जिसमें 90 हजार रुपये मजदूरी तथा 1.64 लाख रुपये सामग्री मद में व्यय कि...










