सीएम कैम्प आफिस की पहल : रायगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कुर्रा गुफा तक पहुंची बिजली
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की थी मांग
बच्ची की मृत्यु पर परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि
रायगढ़, 31 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर आम लोगों की सहूलियत के लिए ग्राम पंचायत बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप में आमजनों की समस्याओं पर संज्ञान लेकर तत्काल निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर लैलूंगा के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कुर्रा गुफा में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रा निवासी श्री भास्कर बेहरा एवं समस्त कार्यकर्ता गण ऐतिहासिक गुफा एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुर्रा में विद्युतीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आवेदन दिए थे। उन्होंने कहा कि यहां बिजली व्यवस्था न होने से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़...










