जनदर्शन में कलेक्टर गोयल ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के स्थिति का कलेक्टर श्री गोयल कर रहे नियमित समीक्षा
रायगढ़, 3 सितम्बर 2024/ जिले के जनसामान्य के समस्याओं के समाधान के लिए प्रारंभ जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान किया जा रहा है। आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथा शीघ्र समय-सीमा में निराकरण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। कलेक्टर श्री गोयल जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कर रहे है, ताकि जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण समय में हो सके।
जनदर्शन में ग्राम तुरेकेला के श्री गुलाब गवेल ने जल जीवन मिशन के कार्य की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम में हर घर में नल पहुंचाने का कार्य विगत दो वर्षो से किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा ...










