हिंदी विभाग में छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मनभावन नृत्य प्रस्तुति
खरसिया। दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को हिंदी विभाग खरसिया के द्वारा छात्रों की विविध कला के प्रस्फुटन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष हिंदी डॉक्टर रमेश टंडन, कुसुम चौहान, अंजना शास्त्री, डॉक्टर डायमंड साहू के दिशा निर्देशन एवं यामिनी राठौर, बुबुन घृतलहरे, श्रेया सागर, मुकेश राठिया, दामोदर पटैल, जय प्रकाश, अन्नपूर्ण जायसवाल, पायल जायसवाल, मीना बंजारा, बिंदिया रानी, मनीष कुमार, रितिक कुमार, अमन सिदार, गोपाल, गजबाई भारद्वाज, सलीम राठिया, चन्द्रकान्ति, चम्पा के आयोजन में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे की पूजा से हुई. उमा साहू, श्रद्धा कुर्रे, गीता यादव, अंजली राठिया, राजकुमारी राठिया, नेहा महंत, टिकेश्वरी गुप्ता, सुनीता राठिया, पुष्पा नागवंशी, कुंती राठिया, नर्मदा राठिया, विनायक पटेल ने अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति दी. विनायक को म...










