पत्नी ने नहीं दिया खाना तो पति बना हैवान! गले में फंदा लगाकर मार डाला; कैसे खुला मामला

छत्तीसगढ़ के बलोद जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां खाना ना परोसने पर एक शख्स हैवान बन गया। उसने फंदे से पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।