ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय में तीन-दिवसीय अन्तर्विद्यालयीन प्रतियोगिता ‘स्पर्धा -24’ का भव्य उद्घाटन
रायगढ़ जिले के कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्तिकेय गोयल, आईएएस ने किया ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय के तीन-दिवसीय अन्तर्विद्यालयीन प्रतियोगिता 'स्पर्धा -24' का भव्य उद्घाटन
रायगढ़। ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा आयोजित किये जा रहे प्रथम तीन-दिवसीय अन्तर्विद्यालयीन प्रतियोगिता 'स्पर्धा -24' का उदघाटन समारोह 16 नवम्बर को आयोजित किया गया। 16 नवम्बर से 18 नवम्बर 2024 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता 'स्पर्धा-24' का उद्घाटन विश्वविद्यालय के पूंजीपथरा कैम्पस में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- रायगढ़ जिले के कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कार्तिकेय गोयल (आईएएस) ने जीतेन्द्र यादव (सीईओ -जिला पंचायत, रायगढ़ ), डॉ वी. के. राव (जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़), डॉ आर. डी. पाटीदार (कुलपति, ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय) एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया। 'स्पर्धा -24' में रायगढ़ ...










