हुनर की रौशनी से जगमगाया अंस का परिसर
किण्डर वैली स्कूल ने किया यादगार वार्षिकोत्सव
रायगढ़ - - शहर के रामलीला मैदान स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्था किण्डर वैली ने स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेणु के विशेष मार्गदर्शन में हर वर्ष की तरह इस बार भी विगत 20 जनवरी को होटल अंस परिसर में बच्चों के लिए यादगार वार्षिकोत्सव 2025 - 26 का आयोजन किया ।स्कूली बच्चों ने मनभावन परिधानों में खूबसूरत ढंग से सजकर मंच में तमाम उपस्थित लोगों के समक्ष अपने दिल की कला का बेझिझक प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही उनके हुनर की रौशनी से अंस का परिसर जगमगा गया तो उनकी हर खूबसूरत प्रस्तुति पर लोगों ने दिल से तालियाँ बजाकर उनके हौसले को बुलंद किया। दीप प्रज्वलन से शुभारंभ - - शाम को बेहद खुशनुमा माहौल में तमाम अभिभावकों की उपस्थिति में सर्व प्रथम भगवान गणेश की वंदना और माता सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर डायरे...










