मोदी-साय सरकार की योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर :- मधुलता पटेल

  • अध्यक्ष बनते ही धुंआधार दौरे से मधुलता पटेल कर रही साय सरकार की योजनाओं का प्रचार
  • धर्मजयगढ़ के बाद खरसिया विधान के तहत सभी मंडलों का दौरा सम्पन्न

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए  महतारी वंदन योजना के तहत हर माह  एक हजार रूपये छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के तहत स्व-सहायता समूहों को ऋण, सखी वन स्टॉप सेंटर के तहत महिलाओं को तत्काल सहायता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय के सीधे भुगतान जैसी योजनाएं चला रही है जिससे प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ  उन्हें सुरक्षा व बेहतर पोषण मिल रहा है। खरसिया विधान सभा के तहत खरसिया,  जोबी,महका मंडल का दौरा करते हुई नव नियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल ने कहा विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार के कुशल सारथी है इनकी वजह से समस्त योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है।

विभिन्न मंडलों के दौरे के दौरान मधुलता पटेल ने कहा  महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रुपए देकर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना। छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को आसान शर्तों पर ₹1 लाख से ₹6 लाख तक  कम ब्याज में ऋण देना। सखी वन स्टॉप सेंटर हेतु संचालित 181 हेल्पलाइन के तहत   हिंसा, उत्पीड़न या संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे तत्काल सहायता, परामर्श और कानूनी मदद देना ।छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं के मानदेय का सीधा भुगतान कर पारदर्शिता और समयबद्धता लाना। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत  गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता कर खर्चीली शादियों पर रोक लगाना। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा को बढ़ावा देना, लिंग भेद खत्म करना।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी लाभ देना। केंद्र सरकार की मदद से संचालित महिला समृद्धि योजना के तहत महिला उद्यमियों को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण प्रदान करना। मधुलता पटेल ने कहा ये सारी  योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर केंद्रित हैं।=खरसिया मंडल के संपर्क के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध बंटी,की मौजूदगी रही। वही मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा और महामंत्री भी मौजूद रहे।

महका मंडल  में जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मधुलता पटेल का उल्दा वैष्णव मंदिर में माथा टेकने के बाद  ऐतिहासिक स्वागत किया गया इस दौरान मंडल अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश ग़बेल, मंडल महामंत्री लक्ष्मी साहू  किरन सारथी,कुंतीलता साहू की मौजूदगी रही। नवागांव जोबी मंडल की महिला कार्यकताओं ने नए नवेले अध्यक्ष मधुलता  को फूलमालाओ से लाद दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष छेदु राठिया, मंडल महामंत्री, और अहिल्या पटेल,की मौजूदगी रही ।किरोड़ीमल नगर मंडल  द्वारा अधिवक्ता,जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा मधुलता पटेल  का ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा,मंडल महामंत्री सनत नायक,जिला कोषाध्यक्ष की मौजूदगी रही । सभी मंडलों में जनसंपर्क एवं संगठन की बैठक के  दौरान रायगढ़ से साथ गए पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा  मंजू लता नायक,वरिष्ठ कार्यकर्ता बेबी ठाकुर,जिला मंत्री गायत्री केशरवानी,सावित्री मिश्रा, विनया कारमोरे,लक्ष्मी विश्वास, पंकज लता यादव,दीपमाला महंत का मार्गदर्शन मिला। साथ ही सभी मंडलों में संगठन से जुड़े  समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मातृ शक्ति की विशेष मौजूदगी रही।