नहरपाली में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, मुख्य अतिथि अभय मोहंती ने दी शुभकामनाएं
खरसिया। खरसिया के ग्राम नहरपाली में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ‘ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता’ का शानदार समापन 22 दिसंबर को हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024 तक बाजार चौक मैदान में किया गया, जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। नहरपाली प्रीमियर लीग सीजन-04 के फाइनल में खैरा और छिछोर उमरिया की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, और खैरा की टीम ने छिछोर उमरिया को हराकर यह प्रतियोगिता जीती।
समारोह के मुख्य अतिथि, पीसीसी सदस्य छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, श्री अभय मोहंती (खरसिया) ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा क्रिकेट क्लब नहरपाली ने इस ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही उत्कृष्ट ढंग से किया है। यह आयोजन न केवल खेलों के प्रति प्रेम को बढ़ावा देता है, बल्कि युवाओं के बीच टीम भावना और समर्पण की भावना...










