डीएपी खाद की किल्लत पर फूटा किसानों का गुस्सा, 07 गांवों के किसानों ने धनागर मार्ग किया जाम, खरसिया विधायक उमेश पटेल पहुंचे समर्थन में, प्रशासन की समझाइश जारी
रायगढ़ – डीएपी खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश आज सड़कों पर साफ नजर आया। खरसिया क्षेत्र के धनागर और आसपास के 7 गांवों के किसानों ने मंगलवार सुबह धनागर मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। उनका कहना था कि लगातार कई दिनों से खाद नहीं मिल रही, जिससे धान की बुवाई में देरी हो रही है और फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों का आरोप है कि खाद वितरण केंद्रों पर डीएपी खाद का भारी अभाव है और जो भी थोड़ी बहुत मात्रा आ रही है, वह किसानों के खेती-बाड़ी के लिए पर्याप्त नहीं है। हताश और नाराज़ किसानों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
विधायक उमेश पटेल किसानों के बीच पहुंचेखरसिया विधायक उमेश पटेल जैसे ही सूचना मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और समर्थन में सड़क पर बैठ गए।
प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचीसड़क ...










