
खरसिया। खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा —
“छत्तीसगढ़िया हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी को शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।” 🙏🙏
डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी कविताओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।


