
खरसिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण एवं कांग्रेस परिवार खरसिया द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 14 जून 2025, शनिवार को शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक स्थल, रेस्ट हाउस के सामने शाम 4:30 बजे आयोजित होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान के मूल्यों की रक्षा और जन जागरूकता को बढ़ावा देना है।
रैली में खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से इस रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। यह आयोजन संविधान के प्रति सम्मान और इसके संरक्षण के लिए एकजुटता का प्रतीक होगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया ग्रामीण के अध्यक्ष मनोज गवेल ने बताया कि यह रैली संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान किया है। रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएगी।

