Kharsia

बेटी शिवानी को ढांढस बंधाने उमेश पटेल पहुंचे ठुसेकेला, संवेदना व्यक्त कर मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Kharsia, Raigarh

बेटी शिवानी को ढांढस बंधाने उमेश पटेल पहुंचे ठुसेकेला, संवेदना व्यक्त कर मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

खरसिया, 11 सितंबर। आज खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला गांव में हुए लोमहर्षक हत्याकांड की सूचना मिलते ही खरसिया विधायक उमेश पटेल गांव पहुंचे। उमेश पटेल ने मृतक परिवार की बड़ी बेटी शिवानी उरांव से मुलाकात कर उसे ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और अमानवीय घटना है। मौके पर उमेश पटेल ने मृतकों को संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उमेश पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और पीड़ित परिवार की मदद सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समाज और वे स्वयं इस कठिन समय में बेटी शिवानी के साथ खड़े रहेंगे। https://24x7cg.c...
खरसिया में खौफनाक कत्लेआम! पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, शव मिले गोबर के गड्ढे से
Kharsia, Raigarh

खरसिया में खौफनाक कत्लेआम! पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, शव मिले गोबर के गड्ढे से

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला का राजीव नगर मोहल्ला गुरुवार सुबह खून की सिहरन भरी वारदात से दहल उठा। यहां एक ही परिवार के चार लोगों – पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर लाशों को बाड़ी में खाद के लिए बने गोबर के गड्ढे में दफना दिया गया। मृतकों की पहचान – बुधराम उरांव, पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद और 3 वर्षीय मासूम बेटी शिवांगी के रूप में हुई है। जबकि बड़ी बेटी शिवानी (15 वर्ष) जो गांव से बाहर पढ़ाई कर रही थी, वह फिलहाल सुरक्षित है। कैसे खुला हत्याकांड का राजदो दिनों से घर बंद और आसपास फैली असहनीय बदबू ने ग्रामीणों को शक में डाल दिया। जब लोग बाड़ी की तरफ से झांक कर घर के भीतर पहुंचे तो खून के छींटों और खुदी हुई जमीन का खौफनाक मंजर सामने आया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की पड़तालपुलिस ने घर और बाड़ी को...
खरसिया में फ्लाईऐश का आतंक : ट्रांसपोर्टरों का हौसला बुलंद, सड़कों और गांवों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध डंप
Kharsia, Raigarh

खरसिया में फ्लाईऐश का आतंक : ट्रांसपोर्टरों का हौसला बुलंद, सड़कों और गांवों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध डंप

खरसिया। क्षेत्र में फ्लाईऐश की समस्या दिनोंदिन विकराल होती जा रही है। कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजनाओं से निकलने वाला यह फ्लाईऐश अब स्थानीय जनता के लिए सिरदर्द बन चुका है। स्थिति यह है कि खरसिया तहसील के अंतर्गत आने वाले गाँवों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक ट्रांसपोर्टर मनमाने ढंग से फ्लाईऐश का डंप कर रहे हैं। प्रशासनिक तंत्र की चुप्पी और निष्क्रियता ने लोगों के मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि कहीं इस अवैध कारोबार में अधिकारियों की मिलीभगत तो नहीं? चोढ़ा में हाईवा से रोड पर गिराया फ्लाईऐशखरसिया तहसील के ग्राम चोढ़ा की है, जहाँ एक हाईवा वाहन द्वारा सीधे एनएच-49 पर फ्लाईऐश गिराते देखा गया। गाड़ियाँ बिना रोक-टोक के आती हैं और सड़क किनारे या बीचोंबीच फ्लाईऐश खाली करके निकल जाती हैं। यह नज़ारा किसी आम जगह का नहीं, बल्कि तहसील मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर का है। इतना ही नहीं, ...
खरसिया की बेटी रिया शर्मा ने पीएचडी की डिग्री हासिल कर रचा इतिहास, पूरे शहर में खुशी की लहर
Kharsia, Raigarh

खरसिया की बेटी रिया शर्मा ने पीएचडी की डिग्री हासिल कर रचा इतिहास, पूरे शहर में खुशी की लहर

खरसिया, 10 सितंबर 2025: खरसिया की माटी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा की सुपुत्री रिया शर्मा ने पीएचडी की डिग्री हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे खरसिया का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ रही है।रिया शर्मा बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अपनी शोध यात्रा के दौरान रिया ने मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा की, साथ ही देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम बेंगलुरु में भी अनुसंधान कार्य किया। उनकी इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।रिया की इस सफलता पर उनके परिवार में उत्सव का माहौल है। उनकी दादी तारामणि देवी, माता-पिता राधा सुनील शर्मा, चाचा अनिल-गीता शर्मा, राजेश-संतोष शर्मा...
खरसिया में फ्लाईऐश से बढ़ी परेशानी, थाना प्रभारी ने पकड़ी गाड़ी – पर्यावरण विभाग की लापरवाही उजागर
Kharsia, Raigarh

खरसिया में फ्लाईऐश से बढ़ी परेशानी, थाना प्रभारी ने पकड़ी गाड़ी – पर्यावरण विभाग की लापरवाही उजागर

खरसिया, 10 सितंबर। क्षेत्र में फ्लाईऐश की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। शहर की प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह फ्लाईऐश का गिरना और अवैध डंपिंग लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। इसके चलते आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों का स्वास्थ्य भी गंभीर खतरे में है। सबसे चिंताजनक हालात खरसिया थाना के सामने देखने को मिले। मुख्य सड़क पर गीली फ्लाईऐश की मोटी परत बिछी हुई थी, जिससे राहगीरों को तो परेशानी हुई ही, साथ ही सड़क किनारे स्थित न्यू विवेकानंद स्कूल और निकट के बंसल पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे बच्चों के लिए यह समस्या और खतरनाक हो गई। फ्लाईऐश के महीन कण हवा में उड़कर आँखों में जलन, खांसी, दम घुटने और सांस संबंधी रोग फैलाने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि आए दिन इस तरह की घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन पर्यावरण विभाग और प्रशासन द्वारा अब तक ठोस क...
खरसिया में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया
Kharsia, Raigarh

खरसिया में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने मंत्री केदार कश्यप का पुतला दहन किया

खरसिया, 09 सितंबर। प्रदेश के मंत्री केदार कश्यप पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी के विरोध में खरसिया युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने स्टेशन चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केदार कश्यप का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “भाजपा सरकार होश में आओ”, “तानाशाही नहीं चलेगी”, “गरीबों और कर्मचारियों पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारों के साथ-साथ कांग्रेस विधायक उमेश पटेल के समर्थन में “उमेश पटेल जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए। पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। पुलिस ने बाल्टी में पानी डालकर पुतले को बुझाने का प्रयास भी किया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी की स्थिति बनी। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अंततः पुतले को जलाने में सफल रहे। युवा...
शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में हिंदी विभाग ने शिक्षकों का किया सम्मान
Kharsia, Raigarh

शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया में हिंदी विभाग ने शिक्षकों का किया सम्मान

खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिंदी विभाग के छात्रों ने इस सत्र भी अपने शिक्षकों के सम्मान को नहीं भूला. 5 सितंबर 2025 को अवकाश होने के कारण अगले दिन 6 सितंबर को इन्होंने अपने शिक्षकों का स्वागत किया. उक्त दिवस को विभाग में उपस्थित दो शिक्षकों डॉ आर के टंडन और कुसुम चौहान मैडम का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया. उन्हें उपहार स्वरूप लेखनी भी भेंट की गई. श्रद्धा कुर्रे के मंच संचालन में उमा साहू, किशन, विकास टंडन, कौशल दास, ईशा राठिया ने  शिक्षकों के सम्मान में दो शब्द बोला.कार्यक्रम में जीतू जोशी श्रद्धा कुर्रे, सुनीता राठिया, पुष्पा नागवंशी, डीलेश्वरी साहू, कुंती, निशा, आकांक्षा राठौर, मनोज कुमार बैगा, कौशल दास, उमा साहू, दुर्गेश पटेल, अंजलि सिदार, किशन कुमार, विकास टंडन, निशा राठिया, चांदनी सिदार की उपस्थिति रही.अगले दिन पुनः अवकाश होने के कारण 8 सितंब...
खरसिया आरओबी पर सुखदेव, नेत्रानंद और अभय ने ओपी चौधरी को दी खुली बहस की चुनौती
Kharsia, Raigarh

खरसिया आरओबी पर सुखदेव, नेत्रानंद और अभय ने ओपी चौधरी को दी खुली बहस की चुनौती

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पांच तथ्यात्मक सवाल पूछकर वित्त मंत्री के दावों को खारिज किया खरसिया, 07 सितंबर 2025। खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। हाल ही में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खरसिया में सभा के अवसर पर मंच से उद्बोधन देते हुए कहा कि आरओबी भाजपा की देन है और कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना पर एक ईंट भी नहीं लगाई। भाजपा पार्टी ने उनके इस बयान को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा भी किया। ओपी चौधरी के इस वक्तव्य पर खरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखदेव डनसेना, नेत्रानंद पटेल एवं अभय मोहंती ने संयुक्त बयान जारी कर पलटवार करते हुए कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान और दावा पूरी तरह असत्य और भ्रामक है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरओबी परियोजना कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुई थी और उमेश पटेल के मंत्री रहते ही इसकी सभी औपचारिकताएँ पूरी कर ...
समाज निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका – उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

समाज निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका – उमेश पटेल

सूपा, नंदेली एवं खरसिया मदनपुर में सेवानिवृत शिक्षकों का हुआ सम्मान नंदेली। खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विकासखंड पुसौर के ग्राम सूपा, विकासखंड रायगढ़ के ग्राम नंदेली एवं खरसिया विकासखंड के मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में संबंधित विकासखंड के सेवा निवृत शिक्षकों का 05 सितंबर 2025 शिक्षक दिवस के अवसर पर गौरवपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ माँ शारदा की पूजा अर्चना कर शहीद नंदकुमार पटेल को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। किसी भी व्यक्ति के भविष्य को बनाने में उसके स्वयं के परिवार तथा स्वयं के साथ-साथ शिक्षक के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता शिक्षक का सम्मान करना हम सब के लिए गौरव का विषय होता है इस विषय को अनुभव करते हुए हमारे प्रेरक मार्गदर्शक मेरे स्वर्गीय पूज्य पिता श्री नंदकुमार ...
नंदेली में सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से किया गया सम्मान
Kharsia, Raigarh

नंदेली में सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से किया गया सम्मान

नंदेली- अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योति जलाने वाले समस्त गुरुजनों को निश्चय ही हम जितना भी सम्मान दें कम है, क्योंकि शिक्षक हमारे जीवन का वह व्यक्ति होता है जो कि हमें इस जीवन में सही तरीके से रहने का तरीका सीखाते हैं जिससे हम अच्छे व बुरे की परख करना सिखते हैं, शिक्षकों के सम्मान की शुरुआत अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री, व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे शहीद नंद कुमार पटेल जी ने किया था, इस नेक कार्य को उनके सुपुत्र पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल आज पर्यंत तक करते आ रहे है।यह कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर के बगल दुर्गा पंडाल में संपन्न हुआ। शिक्षक सम्मान समारोह में सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक उमेश पटेल अपने साथीगणों के साथ मां शारदा, सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन और शहीद नंद कुमार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए क...