Kharsia

जूटमिल पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पकड़ा, एनडीपीएस मामले में कोर्ट पेश कर भेजा जेल
Kharsia, Raigarh

जूटमिल पुलिस ने फरार गांजा तस्कर को पकड़ा, एनडीपीएस मामले में कोर्ट पेश कर भेजा जेल

रायगढ़, 4 अक्टूबर। जूटमिल पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सुलेमान लकड़ा उर्फ सुले (21 वर्ष) पिता पंकज लकड़ा निवासी छातामुड़ा संत विनोबा नगर है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गौरतलब है कि 25 अगस्त की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर गढ़उमरिया मेन रोड में घेराबंदी कर ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में दिलीप सिंह राजपूत (33 वर्ष) पिता स्व. पिताम्बर सिंह राजपूत निवासी बाझीनपाली थाना जूटमिल और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल थे। दोनों के कब्जे से 1 किलो 558 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 15 हजार रुपये), होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AM-7231 (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) तथा दो मोबाइल फोन (वी...
चपले महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता एवं व्याख्यान कार्यक्रम
Kharsia, Raigarh

चपले महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता एवं व्याख्यान कार्यक्रम

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में 4 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी प्रो .एम. एल.पटेल एवं संस्था के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जी.एस. राठिया के मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई किया एवं स्वयंसेवकों ने परिसर के शौचालय की साफ सफाई कर गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचार को व्यावहारिक रूप दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कु. भावना बरेठ बीएससी प्रथम सेमेस्टर, कु. वर्षा पटेल बीकॉम अंतिम वर्ष, कु. रितु सूर्यवंशी बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने क्रमशः गांधी जी के सिद्धांत एवं विचार पर व्याख्यान दिया। कु. रानी महंत, कु.तपस्विनी साहू बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में विचार साझा किया । आज के कार्यक्रम में प्रो.प्रमिला कंवर एवं प्रो. डिंपल अग्रवाल मैडम की गरिमामय ...
हिंदी विभाग में आ. रामचंद्र शुक्ल जयंती संपन्न
Kharsia, Raigarh

हिंदी विभाग में आ. रामचंद्र शुक्ल जयंती संपन्न

रीना साहू के द्वारा बेहतरीन मंच संचालन छात्र मंचासीन में कार्यक्रम संपन्न खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिंदी विभाग में विभागीय शिक्षक डॉ रमेश टंडन, डॉ. डायमंड साहू, अंजना शास्त्री एवं  कुसुम चौहान की उपस्थिति में विभाग द्वारा दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को हिंदी साहित्य के आधुनिक काल के शुक्ल युग (1920-1940) के प्रणेता आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जयंती मनाई गई । शुक्ल जी ने हिंदी साहित्य का इतिहास, निबंध संग्रह 'चिंतामणि' व अन्य आलोचनात्मक व शोध परक ग्रंथ लिखकर हिंदी के पाठकों व छात्रों का मार्ग प्रशस्त किया। उक्त कार्यक्रम छात्र मंचासीन में संपन्न हुआ। मंचासीन छात्रों में मुख्य अतिथि  किशन खंडेलवाल, अध्यक्ष  उमा साहू, विशिष्ट अतिथि विकास टंडन, ईशा राठिया, दुर्गा राठौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंचासीन वक्ताओं के अतिरिक्त मोनिका राठौर एवं ज्योति कर्ष...
खरसिया विधायक उमेश पटेल पहुंचे ग्राम जुनवानी, स्व. ननकीबाबु पटेल के दशकर्म में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल पहुंचे ग्राम जुनवानी, स्व. ननकीबाबु पटेल के दशकर्म में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

खरसिया, 04 अक्टूबर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जुनवानी में स्वर्गीय ननकीबाबु पटेल जी का दशकर्म आज विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री उमेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक उमेश पटेल ने शोकाकुल दीनानाथ पटेल एवं गौतम पटेल के परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान विधायक पटेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। ...
ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी, रावण दहन और भक्ति गीतों से गूंजा गांव
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी, रावण दहन और भक्ति गीतों से गूंजा गांव

खरसिया, 03 अक्टूबर। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में इस साल विजयादशमी का महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति की ओर से गौतम चौक में दशहरा मेला आयोजित किया गया और रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। गांव में निकली भव्य झांकीसंध्या के समय भगवान श्रीरामचन्द्र जी और वानर सेना की झांकी पूरे गांव में भ्रमण कराई गई। गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर झांकी का फूलों और नारों से स्वागत कर रहे थे। लोग झांकी के साथ पूजा-अर्चना करते हुए उत्सव का आनंद ले रहे थे। समिति ने किया सम्मान समारोहगौतम चौक पहुंचने पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। नवरात्रि पर्व और दशहरा मेला आयोजित करने में सहयोग देने वाले समिति के सदस्यों और ग्रामीणों को मंच...
खरसिया के छपरिगंज में धूमधाम के साथ रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजी
Kharsia, Raigarh

खरसिया के छपरिगंज में धूमधाम के साथ रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजी

खरसिया। नगर के छपरिगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे की कालोनी में दशहरा का पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर, राजा राम के जयकारों के बीच मोहल्लेवासियों ने एक-दूसरे को असत्य पर सत्य की विजय के इस महापर्व की बधाइयां दीं। हर साल की तरह इस बार भी कालोनीवासियों ने रावण दहन के साथ-साथ रामायण के प्रसंगों का मंचन किया। हनुमान जी की अशोक वाटिका में सीता माता से भेंट, राम-रावण युद्ध और राम राज्य गद्दी जैसे प्रसंगों को बच्चों और वयस्कों ने अपने अभिनय से जीवंत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजकों में रमेश डभरा, नरेंद्र अग्रवाल शंटी, अजय गोयल, सुनील पत्रकार, हिमांशु गोयल, संजू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, नयन सुल्तानिया, अजय शर्मा और अनूप शर्मा शामिल थे। रामायण के पात्रों और घटनाओं की जा...
पंडरीपानी (पश्चिम) के तालाब किनारे नजर आए माता रानी के पांव के चिन्ह, श्रद्धालुओं में दौड़ी आस्था की लहर.. Watch Video
Kharsia, Raigarh

पंडरीपानी (पश्चिम) के तालाब किनारे नजर आए माता रानी के पांव के चिन्ह, श्रद्धालुओं में दौड़ी आस्था की लहर.. Watch Video

रायगढ़, 03 अक्टूबर। रायगढ़ जिले के ग्राम पंडरीपानी (पश्चिम) अमलीडीपा में तालाब के पास स्थित एक मंदिर ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में माता रानी के पांव के चिन्ह दिखाई दिए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि वैज्ञानिक तौर पर नहीं की जा सकी है, लेकिन ग्रामीणों की मान्यता है कि यह दिव्य चिह्न है। मंदिर के पास ही हनुमान जी की मूर्ति के समीप भी कुछ ऐसा ही चिन्ह देखा गया है। स्थानीय लोग इसे देखकर काफी उत्साहित हैं और यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है। मंदिर परिसर में मौजूद लोग और आसपास के ग्रामीण मानते हैं कि यह एक पवित्र संकेत हो सकता है। विडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के किनारे माता रानी के पांव के चिन्ह हैं और हनुमान जी की मूर्ति के पास भी कुछ अंकित प्रतीक नजर आते हैं। श्रद्धालु इसे चमत्कारिक घटना मानकर आस्था व्यक्त कर रहे हैं। नीचे द...
खरसिया में ईएसआईएस डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन
Kharsia, Raigarh

खरसिया में ईएसआईएस डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन

ईएसआईएस से आम जनताओं को मिलेगा लाभ खरसिया:- चिकित्सा देखभाल और बीमारी मातृत्व व रोजगार के मामले में अन्य सुरक्षा हित लाभों की प्रतिबद्धता को साकार करते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने खरसिया विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मौहापाली सामुदायिक भवन शासकीय आईटीआई के पास औषधालय शाखा कार्यालय का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच गीता देवी राठिया के हाथों फीता काटकर किया गया। अब तक खरसिया विधानसभा क्षेत्र में ईएसआईएस औषधालय शाखा कार्यालय नहीं था अब इस शाखा कार्यालय खुलने से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, राइस मिल, गुडाकू फैक्ट्री या कोई भी कंपनी में कार्य श्रमिकों नियोक्ताओं बीमितो के साथ-साथ उनके परिवार जनों को ईएसआईएस की सेवाएं उनके दरवाजे तक उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डॉ रविकांत कुजूर डीडीओ रायगढ़, डॉ सुरेश चौधरी आईएमओ, डॉ विनोद दर्शन, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर मुकेश भारती, मनी शंकर लहरी, नरेंद्र प...
ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति विसर्जन संपन्न
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति विसर्जन संपन्न

खरसिया, 02 अक्टूबर। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में नवरात्रि का पर्व इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। गौतम चौक में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति द्वारा आयोजित किया गया, जहां सुंदर पंडाल में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। समिति के सदस्यों ने प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना की, जिसमें आचार्य भुवनदास वैष्णव महाराज और सहयोगी भूपेश वैष्णव महाराज ने भक्तों का मार्गदर्शन किया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। नवरात्रि के दौरान जसगीत, जगराता और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों का मन मोह लिया। 01 अक्टूबर, बुधवार को कन्या भोजन के बाद मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। विसर्जन यात्रा गौतम चौक से डीजे साउंड के साथ शुरू हुई, जिसमें ग्रामीण जय माता दी के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते नीचे बस्ती स्थित मानसरोवर तालाब तक पहुंचे। ...
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किरोड़ीमल नगर में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
Kharsia, Raigarh

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किरोड़ीमल नगर में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश

खरसिया, 02 अक्टूबर। विजयादशमी का पर्व किरोड़ीमल नगर में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र जी का आशीर्वाद लेकर रावण दहन किया और उपस्थित जनसमुदाय को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।  उमेश पटेल ने अपने संबोधन में दशहरा पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर हम अपने जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चल सकते हैं।" उनकी प्रेरणादायक बातों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।  नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस उत्सव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। रावण दहन के साथ ही आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया...