ना पंडित ने पढ़े मंत्र, ना लिए सात वचन; छत्तीसगढ़ में संविधान की शपथ लेकर शादी
भारत में जब भी किसी हिंदू जोड़े की शादी होती है तो उसमें पंडित मंत्र पढ़ते हैं, उन्हें सात कसमें खिलाई जाती हैं और अग्नि के सात फेरे लेकर वे पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। मगर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कापू गांव में एक अनोखा मामले सामने आया है।Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSat, 21 Dec 2024 01:47 PM ShareFollow Us onभारत में जब भी किसी हिंदू जोड़े की शादी होती है तो उसमें पंडित मंत्र पढ़ते हैं, उन्हें सात कसमें खिलाई जाती हैं और अग्नि के सात फेरे लेकर वे पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। मगर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कापू गांव में एक अनोखा मामले सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। यहां जोड़े ने शादी के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने के बजाय भारतीय संविधान की शपथ लेकर जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंधने का फैसला लिया।टीओआई के अनुसार, इस जोड़े ने 18 दिसंबर को शादी करते समय 'सा...










