शराब घोटाला: कवासी लखमा से लंबी पूछताछ, बोले- ED अधिकारियों ने परेशान नहीं किया
छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को दूसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की। कवासी लखमा ने कहा- मेरे साथ ईडी के अधिकारियों ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया।Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरThu, 9 Jan 2025 11:58 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2160 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को दूसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा से पूछताछ की। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में 8 से 9 घंटे की पूछताछ के बाद कवासी और हरीश बाहर आए। कवासी लखमा ने कहा- जैसा कि दूसरे बताते हैं कि ईडी ने परेशान किया लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मेरे साथ ईडी के अधिकारियों ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। एक हफ्ते बाद मुझे फिर बुलाया गया है।पानी भी पिलायापूछताछ के बाद बाहर निकले कवासी ल...










