प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: राजेंद्र चौरसिया को जुलाई माह में 04 हजार से अधिक की मिली छूट, बिजली बिल हुआ ऋणात्मक
3 किलोवॉट क्षमता का प्लांट लगवाने पर 01 लाख 8 हजार रुपए की मिली सब्सिडी
बचत, सशक्तिकरण और हरित भविष्य का आधार पीएम सूर्यघर योजना
रायगढ़, 11 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए नई रोशनी और आशा की किरण बनकर सामने आ रही है। इस योजना ने न केवल घर-घर उजियारा फैलाया है, बल्कि उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनाया है। रायगढ़ जिले के हीरापुर कोतरा रोड निवासी राजेंद्र चौरसिया इस योजना का जीवंत उदाहरण हैं। कभी भारी-भरकम बिजली बिल से जूझने वाले चौरसिया आज ऊर्जा उत्पादक बनकर हर महीने हजारों रुपए की बचत कर रहे हैं। राजेंद्र चौरसिया सर्विस क्रमांक 1001263941 ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किया है। जुलाई माह में इस प्लांट से 507 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिसके कारण उन्हें 4,178 रुपए की छूट प्राप्त हुई। इस अवधि म...










