
धरमजयगढ़, रायगढ़ | 28 जून 2025। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छाल अंतर्गत लात पुनर्वास में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य इनामी रथयात्रा महोत्सव का आयोजन पूरे धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम जयनारायण ठाकुर और अजय राठिया के निवास से भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें भगवान की रथ पर सवारी कर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।
रथयात्रा के दौरान ग्रामवासियों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। गांव की गलियों में भगवान के जयकारे गूंजते रहे और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्सव का भाव व्याप्त था। इस अवसर को और भी खास बनाया गया नृत्य प्रतियोगिता ने, जिसमें पांच गांवों की पारंपरिक नृत्य मंडलियों ने भाग लिया। सभी पार्टियों ने अपनी प्रतिभा और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय ₹21,000, तृतीय ₹11,000, चतुर्थ ₹7,000 एवं सातवां पुरस्कार ₹5,000 की राशि विजेताओं को प्रदान की गई।
इस अवसर पर धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की तथा रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित होकर नारियल के वृक्ष का प्रतीकात्मक रूप से वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने नृत्य प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रमुख रूप से सरपंच मालती नीलांबर राठिया, जनपद सदस्य संतराम खुटे, विधायक प्रतिनिधि नीलांबर राठिया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालू सिंह ठाकुर, लात के पूर्व सरपंच रूपसिंह राठिया, सरपंच भगतराम राठिया, सरपंच श्याम राठिया, छाल उपसरपंच अशोक पाण्डेय, अनिल भगत, मौसमी शर्मा, शनिराम राठिया, मुंडा सिंह ठाकुर, जयनारायण ठाकुर, अजय कुमार राठिया, बंधन सिंह राठिया, पेत राम राठिया, थानेश्वर प्रसाद राठिया, नेहरू राम राठिया, कैलाश सिंह ठाकुर, अंतराम निषाद, जागर साय, रामबाई, मनोरी बाई, ईश्वर साहू, चितेश साहू, ओंकार साहू, चुन्नी लाल सारथी सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। ग्रामीणों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह आयोजन की इच्छा जताई।





