घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी का किया खुलासा, दो चोरों से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद
रायगढ़, 15 सितंबर । घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और विशेषकर बाइक चोरों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दया दास महंत और तिजिया दास महंत, दोनों निवासी छोटे गुमड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि 9 सितंबर 2025 को घरघोड़ा जयस्तंभ चौक से साप्ताहिक बाजार के दौरान एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और...










