सनसनीखेज डबल मर्डर : रायगढ़ में दंपति की बेरहमी से हत्या, आँगन में खून से लथपथ मिली लाशें, 3 छोटे बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, हत्यारे की तलाश में पुलिस!
रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ आश्रित ग्राम कपाटडेरा में एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीभत्स घटना 21 अक्टूबर की देर रात की है। गुरुवार सिंह राठिया (उम्र 35 वर्ष) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (उम्र 30 वर्ष) अपने घर के आँगन में खून से लथपथ हालत में मृत पाए गए। शवों के आसपास बिखरे खून के छींटे और निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि हत्यारे ने अत्यंत निर्दयता से इस वारदात को अंजाम दिया है।
मृतक दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा पढ़ाई कर रहा है, जबकि बाकी दो की उम्र मात्र डेढ़ साल और नौ महीने है। इस जघन्य हत्याकांड ने इन मासूमों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया है, और पूरे परिवार पर दु...










