खरसिया–छाल मुख्य मार्ग पर हादसों का खतरा बढ़ा : SECL, PWD और प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशान
खरसिया :- खरसिया क्षेत्र के ऐडु चौक से लेकर छाल घरघोड़ा चौक तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का स्थायी अड्डा बन गया है। यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि हर दिन किसी न किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिल जाती है। स्थानीय नागरिकों से लेकर स्कूली बच्चों तक, सभी इस मार्ग पर सफर करने से डरते हैं।
इस सड़क की सबसे बड़ी समस्या है — SECL (दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड) की खुली कोयला खदान, जो खेदापाली क्षेत्र में स्थित है। खदान से लगातार भारी-भरकम कोयला लदे ट्रेलर और डंपर इसी मार्ग से गुजरते हैं। इनमें से अधिकांश वाहन ओवरलोड रहते हैं, जिसकी वजह से सड़क की परतें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे, टूटी साइडें और धूल का गुबार इस सड़क को बेहद खतरनाक बना चुके हैं।
यह सड़क क्षेत्र की मुख्य लाइफलाइन मानी जाती है, जिससे होकर प्रतिदिन सवारी बसें, ट्रक, ट्रे...










