मामूली विवाद में अधेड़ व्यक्ति की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र के सोनपुर सुकबासुपरा गांव में मामूली विवाद के बाद हुई मारपीट में 55 वर्षीय जुगरूराम चौहान की बीते 13 अगस्त को मृत्यु हो गई। मृतक के लड़के शोभित राम चौहान ने मर्ग जांच दौरान पुलिस द्वारा दिये अपने बयान में बताया कि उसका लड़का सुनील चौहान फिलिसिता उरांव से प्रेम विवाह किया है। इसका पिता जुगरूराम चौहान अपने नाती सुनील चौहान और नाती बहू फिलिसिता के साथ रहता था। 11 अगस्त 2024 की शाम भैंस चराकर घर लौटने के बाद जुगरूराम ने थोड़ी शराब पी थी। नाती बहू फिलिसिता के रथ मेला देखने जाने पर बहू का नाम लेकर गली में गाली-गलौज कर रहा था।
पड़ोसी बासुराम भगत, जिसे लगा कि जुगरूराम उसे जातिगत गालियां दे रहा है, बासुराम गुस्से में आकर जुगरूराम पर हमला कर दिया। बसुराम ने हाथ, मुक्का और लात से जुगरूराम की पिटाई की, जिससे जुगरूराम दीवार और खूंटे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जुगरू...










