540 लीटर डीजल चोरी का मामला उजागर, पुसौर पुलिस ने आरोपी दो ट्रक चालकों को किया गिरफ्तार
रायगढ़। आज दिनांक 02 सितंबर 2024 को धनपुरी रायपुर निवासी राहुल सेन (उम्र 35 साल) द्वारा पुसौर थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, जिसमें बताया गया कि ट्रक क्रमांक ओडी 15 एक्स 7577 एवं ओडी 15 एक्स 7677 के मालिक श्री श्याम अग्रवाल के वाहन चालकों द्वारा 540 लीटर डीजल और अन्य सामान चोरी कर लिए हैं। दोनों ट्रक तमनार कोल माइंस से कोयला लोड कर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ट्रक 06 जून को बालाजी पेट्रोल पंप, गेरवानी से फुल टैंक डीजल लेकर विशाखापट्टनम के लिए निकले थे। दोनों वाहन पुसौर क्षेत्र के रौनक ढाबा, कठली के पास खड़ी मिलीं। ट्रक चालकों अशोक साहू और कृष्ण कुमार साहू ने 540 लीटर डीजल चोरी कर बेच दिया, साथ ही रास्ते खर्च के लिए दिए गए ₹16,000 भी लेकर फरार हो गए थे। इसके अलावा, ट्रकों में रखे जैक और स्टेपनी को भी चोरी कर लिया गया।
आवेदन पर पुसौर थाना मे...










