रामलीला मैदान पर हुये मारपीट मामले में दो किशोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में की कड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 29 नवंबर। रायगढ़ कोतवाली पुलिस ने युवकों के बीच हुई मारपीट की गंभीर घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो किशोर बालकों समेत तीन आरोपियों को आज दोपहर गिरफ्तार कर गैर-जमानती धाराओं में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 20 नवंबर की है, जब पैलेस रोड कोष्टापारा निवासी आयुष देवांगन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि हंडी चौक के पास रहने वाले मुजीब अहमद सिद्दीकी और उसके दो साथियों ने उसे झांसे में लेकर रामलीला मैदान बुलाया और वहां गाली-गलौज करते हुए पीछे से पकड़कर उस पर बेसबॉल स्टिक और हाथ मुक्कों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्टकर्ता के अनुसार मुजीब के एक साथी, जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, ने उसके दोस्त के फोन पर कॉल कर मैदान बुलाया था, जहां पहले से तीनों हमलावर मौजूद थे। बीच बचाव करने पर उसके दोस्तों ने उसे किसी तरह बचाया।
मामले में थाना कोतवाली द्वारा अपराध क...










