Raigarh

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन
Raigarh

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 29 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ स्टेडियम में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव की अगुआई में किया गया। इस दौड़ में शामिल होकर लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के छात्रों के साथ डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, डीपीओ देवेंद्र वर्मा, एपीसी भुवनेश्वर पटेल, भूपेंद्र पटेल, आलोक स्वर्णकार, एबीईओ द्वारिका पटेल, क्रीड़ा अधिकारी जीवन लाल नायक, बाल कृष्ण डनसेना, चंद्रमणि गुप्ता एवं स्थानीय शालाओं के प्रभारी वेणु आडवाणी, राजेन्द्र कलैत, प्रशांत मिश्रा ने भाग लिया। ...
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का अपर कलेक्टर पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Raigarh

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनोंं का अपर कलेक्टर पाण्डेय ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 29 अक्टूबर 2024/ जिला स्तरीय आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांग एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन दिए। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा, आवास निर्माण, आर्थिक सहायता राशि जैसे विभिन्न आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, शिकायतें सुनी और उनसे आवेदन प्राप्त किए। स्वामी आत्मानंद शा.उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कोतरा, रायगढ़ के शाला प्रबंध एवं विकास समिति के लोग सेजेस कोतरा के मुख्य गेट जीर्णोद्धार कराने संबंधी आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुख्य गेट में जीर्णाेद्धार मरम्मत किया जा रहा है। जिसकी ऊॅंचाई एवं चौड़ाई भविष्य को देखते हुए कम हो जा रही है। जिससे बड़ी गाडिय़ां के प्रवेश में असुविधा होगी। उ...
बेहद गरीब और लाचार व्यक्ति को मिला गौसेवा संगठन का सहारा
Kharsia, Raigarh

बेहद गरीब और लाचार व्यक्ति को मिला गौसेवा संगठन का सहारा

पांव के जख्म सड़ चुके थे किड़े बीलबीला रहे थे खरसिया। खरसिया जानकी धर्मशाला के पास अंधेरे में विजय घोष नाम का एक व्यक्ति पड़ा था और दर्द से कराह रहा था। पांव में घाव था जो पुरी तरह सड़ चुके थे आसपास भयंकर बदबु से लोग परेशान हो रहे थे। वहां से गुजरने वाले नाक में रुमाल कपड़े ढंक कर चल रहे थे लेकिन इसकी तकलीफ़ पीड़ा किसी को दिखाई नहीं दे रही थी। नगर के बीचों-बीच धनाढ्य बस्ती जानकी धर्मशाला के बाहर एक कोने में पड़े असहनीय पीड़ा को सहन करते रोते बिलखते जीवन गुजार रहे इस लाचार बेबस पर किसी कि नज़र नहीं पड़ रही थी। रात्रि में वहां से गुजर रहे खरसिया नगर के समाजसेवी संदेश शर्मा जी कि नजर पड़ी और उन्होंने तत्काल राकेश केशरवानी गौसेवक को फोन से इसके बारे में बताया। राकेश ने संदेश को बोला आप उसे किसी आटो से तुरंत पद्मावती हास्पिटल भेजो मैं वहीं पहुंच रहा हुं। घाव से इतना ज्यादा बदबु आ रहे थ...
‘गजराज’ ने ली जान : रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, रातभर रही हलचल, डर के साये में रहे ग्रामीण
Chhattisgarh, Raigarh

‘गजराज’ ने ली जान : रायगढ़ में हाथी के हमले में एक की मौत, रातभर रही हलचल, डर के साये में रहे ग्रामीण

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण युवक उसे भागने गया था। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है। मिली जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलियामुडा गांव में बीती रात नौ बजे एक हाथी गांव के करीब पहुंच गया था, जिसके बाद गांव के ग्रामीण हाथी को बस्ती से दूर भागने के प्रयास मे जुट गए थे, इसी बीच हाथी ने गांव के एक ग्रामीण युवा वेदराम कंवर 35 साल को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना राजा जंगल के करीब घटित हुई है। शव को भेजा गया अस्पताल वन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया की रात करीब सवा नौ बजे घटना की जानकारी मिलने के विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस...
अज्ञात वाहन ने स्कूल में पदस्थ बाबू को मारी टक्कर, हादसे में बाबू की मौत
Chhattisgarh, Raigarh

अज्ञात वाहन ने स्कूल में पदस्थ बाबू को मारी टक्कर, हादसे में बाबू की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूल मे पदस्थ एक बाबू को टक्कर मार दी। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद छाल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है। छाल थाना में अनुदीपक लकडा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह ग्राम हाटी के स्कूल में स्वाध्यायी शिक्षक हैं, उनका बड़े भाई आसमिन लकडा शासकीय उ.मा.वि. फगुरम जिला सक्ती में बाबू के पद पर कार्यरत था, जो ग्राम हाटी से रोजाना आना-जाना करते थे। अनुदीपक लकडा ने बताया कि सोमवार सुबह उनका बड़ा भाई ड्यूटी जा रहा हूं कहकर घर से निकला था, शाम करीब पौने सात बजे फोन से सूचना मिली कि तरेकेला पुलिया के पास उनके बड़े भाई का शाम छह बजे के करीब एक्सीडेंट हो गया। अनुदीपक लकडा ने बताया कि इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा की मोटरसाइक...
रायगढ़ में गाय, बैल और बछिया की चोरी करने वाले दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh, Raigarh

रायगढ़ में गाय, बैल और बछिया की चोरी करने वाले दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ जिले में गाय, बैल और बछिया की चोरी करके ले जाते समय ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाने में अमित कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ग्राम भेंगारी का रहने वाला है। उनके गाय, बैल को गांव का ही खेम सिंह राठिया चराने के लिये महावीर एनर्जी की तरफ लेकर गया था। अमित कुमार ने बताया कि कल सुबह गांव का ही एक लड़का कमलेश गुप्ता उससे आकर पूछा कि आप अपनी गाय, बछिया को बेचे हो क्या तब अमित ने उससे कहा कि वह गाय, बैल को नहीं बेचा है। इसके बाद कमलेश ने बताया कि दो चोरों के द्वारा उनकी गाय और बछिया के अलावा अन्य लोगों के गाय, बैल को चोरी कर नवापारा टेण्डा फिटिंगपारा दुवारी की ओर चोरी करके लेकर जा रहे हैं। इस सूचना के ...
मामूली विवाद में युवक की गैंती मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जानें क्या है पूरा मामला
Chhattisgarh, Raigarh

मामूली विवाद में युवक की गैंती मारकर हत्या, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जानें क्या है पूरा मामला

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब के नशे में उपजे मामूली विवाद के बाद एक युवक की गैंती मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पतरापाली का रहने वाला बुधुराम उरांव का बेटा दिलेश्वर उरांव (30 साल) सोमवार की रात से अपने घर से निकला था और रात भर वापस नहीं लौटा। आज सुबह करीब 6 बजे के आसपास उसके दो दोस्त राजू शर्मा और परमेश्वर सतनामी दिलेश्वर ने घर पहुंचकर बताया कि तीनों कल रात 11 बजे के आसपास पतरापाली तालाब के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसी के गांव का साइकिल सवार एक ग्रामीण राम उरांव वहां से गुजर रहा था। जिसे देखकर दिलेश्वर ने रोका और इस दौरान दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसके बाद दिलेश्वर न...
दीपावली का जश्न या दुर्घटना का खतरा : खरसिया में पटाखों की बिक्री की असली तस्वीर
Kharsia, Raigarh

दीपावली का जश्न या दुर्घटना का खतरा : खरसिया में पटाखों की बिक्री की असली तस्वीर

खरसिया: दीपावली के अवसर पर खरसिया के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री चिंता का विषय बन गई है। नगर पालिका के ग्राउंड में अस्थायी दुकानों की भरमार के बीच सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी से स्थानीय निवासियों के जीवन और संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई व्यापारी अपने घरों में पटाखों का बड़ा भंडारण कर रहे हैं, जबकि कई विक्रेता बिना किसी सुरक्षा उपाय के पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। नगरपालिका ग्राउंड में दुकानों में न तो टिन का शेड है, न ही आग बुझाने के उपकरण मौजूद हैं। ऐसे में यदि कोई आगजनी की घटना होती है, तो पूरा इलाका प्रभावित हो सकता है। जो टेंट भी लगे हैं उसमें बांस और तिरपाल-प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरी चिंता और आक्रोश है। उनका कहना है कि घनी आबादी में पटाखों की बिक्री की अनुमति देना एक ब...
किसान ने धान से बनी माला पहना ओपी को दी अनोखी बधाई
Raigarh, Raipur

किसान ने धान से बनी माला पहना ओपी को दी अनोखी बधाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में दिवाली से धान पक कर तैयार हो जाता है। सभी तरफ लहलहाती धान की बलिया धरती का श्रृंगार सोने से करती हुई प्रतीत होती है। ये अवसर धान की पूजा का है और धान की बालियों को घर की चौखट में लगाए जाने की पावन परम्परा है। रायपुर निवासी किसान भाई पटेल द्वारा धान की माला पहनाए कर विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी को अनोखे तरीके से बधाई दी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी अपने सोशल मंच से तस्वीर साझा करते हुए प्रदेश वासियों को धन तेरस की बधाई दी। वित्त मंत्री ओपी ने धनतेरस के इस पावन पर्व पर भगवान धनवंतरी से प्रदेशवासियों के लिए धन, धान्य, आरोग्य और समृद्धि की कामना की। भगवान धनवंतरी की कृपा प्रदेश वासियों पर सदा बनी रहे। ...
हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

रायगढ़। हाथी के हमले से फिर एक ग्रामीण की मौत हो गई. यह घटना धरमजयगढ़ रेंज अंतर्गत परिसर कोईलार में आने वाले गांव दुलियामुडा के राजा जंगल की है. घटना की जानकारी देर रात वन विभाग को मिली. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. बता दें कि धर्मजयगढ वन मंडल में 80 हाथियों का दल आसपास के गांवों में घूम रहा है. धान की फसल को नुकसान के बाद जनहानि से गांव में दहशत का माहौल है. ...