Raigarh

15 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब परिवहन करते युवक पकड़ाया
Raigarh

15 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब परिवहन करते युवक पकड़ाया

रायगढ़, 8 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं प्र.सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन के तारतम्य में सघन गस्त कर कार्यवाही की जा रही है, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थो पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) में सुश्री रागिनी नायक, आबकारी उप निरीक्षक द्वारा पुसौर क्षेत्र में गस्त के दौरान ग्राम रूचिदा में आरोपी डिनील सारथी पिता श्री घुराऊ राम सारथी उम्र-28 वर्ष, पता-सरड़ामाल नंदेली, थाना-पुसौर को गाडी टीवीएस मोटर सायकल से एक बोरी में 15 लीटर अवैध हाथ भ_ी महुआ शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया। इसी क्रम में वृत्त रायगढ़ (उत्तर) में श्री जितेश नायक आबकारी उप निरीक्षकों द्वारा ग्राम...
छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद लेने सरस मेला में उमड़ रही भीड़
Raigarh

छत्तीसगढ़िया व्यंजनों का स्वाद लेने सरस मेला में उमड़ रही भीड़

देहाती बड़ा के साथ ठेठरी, खुरमी व गुलगुला भजिया का ले रहे आनंद रायगढ़, 8 जनवरी 2025/ रायगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला में छत्तीसगढिय़ा व्यंजनों का स्वाद लेने जिले के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंच रहे है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों से आए महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढिय़ा व्यंजन तैयार किए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन 3 से 12 जनवरी 2025 तक रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम महिला स्व सहायता के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिसमें महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्कृष्ठ उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। साथ ही क्रार्यक्रम स्थल में स्थानीय छत्तीसगढ़ीया व्यंजनों का भी स्टाल लगाया गया है...
राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण
Raigarh

राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

रायगढ़, 8 जनवरी 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.के.चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य कार्यालय के आरोग्यम् सभाकक्ष में राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् समस्त विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग स्टाफ  को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें डॉग बाइट एवं किसी अन्य जीव जंतु बाइट के मरीजों के जांच एवं उपचार तथा जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजित की गई थी। जिसमें समय पर वेक्सीन लगवाने एवं सावधानी के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी, नोडल अधिकारी डॉ.केनन डेनियल, डॉ.सुमित कुमार एस मंडल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, एपिडर्मियोलॉजिस्ट डॉ. कल्याणी पटेल उपस्थित रही। ...
रायगढ़ महापौर पद की रेस में भाजपा से संगीता भाटिया की दमदार एंट्री
Raigarh

रायगढ़ महापौर पद की रेस में भाजपा से संगीता भाटिया की दमदार एंट्री

रायगढ़, 08 जनवरी: रायगढ़ नगर निगम के आगामी नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों में संभावित उम्मीदवारों की दावेदारी शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से संगीता सोनकर भाटिया का नाम प्रमुखता से सामने आया है। संगीता भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र भाटिया की पत्नी हैं। रविंद्र भाटिया का रायगढ़ की राजनीति में एक लंबा और समर्पित इतिहास रहा है। उनके संगठनात्मक कौशल का लाभ भाजपा को कई चुनावों में मिला है। अब वह अपनी पत्नी के लिए महापौर पद का टिकट मांग रहे हैं। संगीता भाटिया ने जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बूढ़ी माई क्षेत्र में स्थित कर्बला तालाब की सफाई और रखरखाव के लिए एक बड़ा आंदोलन चलाया था। इस पहल के बाद तालाब और उसके आसपास की सफाई नियमित ...
महापौर पद के लिए कुलदीप ने ठोकी ताल
Raigarh

महापौर पद के लिए कुलदीप ने ठोकी ताल

रायगढ़। आज से चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई क्योंकि चुनाव आयोग ने नगर पालिका और नगर निगम की सीटों का आरक्षण संपूर्ण कर लिया है, जिसमें रायगढ़ नगर पालिका निगम के महापौर पद के लिए एससी की घोषणा की गई है। चुनाव आयोग ने आज घोषणा की है उसके बाद से ही दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी में दावेदारों की दावेदारी देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक नाम रायगढ़ नगर पालिका निगम महापौर पद के लिए कुलदीप नर्सिंग का नाम सामने आ रहा है, वैसे तो कुलदीप नर्सिंग पिछले कई वर्षों से समाज सेवा से जुड़े रहे हैं वहीं युवाओं में इनका खास पकड़ देखा गया है। यहां तक की कुलदीप नर्सिंग जरूरतमंदों के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर रहते है। इन्हें शहर में कई बार गरीब और जरूरतमंदों को अस्पताल में सहयोग करते देखे गया है, यहां तक की दवाई के लिए पैसा भी देते देखे गए हैं। उनकी दावेदारी से दोनों राष्ट्रीय पार्टी में समीकरण बिगाड़ने देखा ज...
निर्माण कार्यों के लिए अभी अनुकूल मौसम, तेजी से पूरे करवाएं कार्य ताकि मानसून के पहले दिखे अपेक्षित प्रगति-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Raigarh

निर्माण कार्यों के लिए अभी अनुकूल मौसम, तेजी से पूरे करवाएं कार्य ताकि मानसून के पहले दिखे अपेक्षित प्रगति-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

26 जनवरी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश कलेक्टर श्री गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने निर्माण एजेंसी से कहा कि सभी स्वीकृति प्राप्त कार्य तत्काल प्रारंभ करवायें। अभी निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल मौसम है। इसका लाभ उठाते हुए पूरी तेजी से काम करवाएं, जिससे मानसून के पहले निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति देखने को मिले। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आयुष्मान कार्ड व वय वंदना के कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग माइक्रोप्लानिंग के साथ काम करें। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में प्रगति लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सीएमओ को उस विकास...
जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हर मंगलवार लग रहा जनदर्शन
Raigarh

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हर मंगलवार लग रहा जनदर्शन

रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित हुआ। जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी समस्याएं एवं मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान सुनिश्चित करें। जनदर्शन में आज जनसामान्य ने भूमि और राजस्व से संबंधित विवाद, जमीन के दस्तावेज, नामांतरण, सीमांकन सहित सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे पेंशन, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं से संबंधित आवेदन दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित समस्त...
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम रायगढ़ के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया
Raigarh

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम रायगढ़ के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया

रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने रायगढ़ नगर निगम के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय और उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव उपस्थित रहे। गौरतलब है कि रायगढ़ नगर निगम के महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त होने के बाद शासन ने रायगढ़ नगर निगम के प्रशासक का दायित्व कलेक्टर रायगढ़ को दिया गया है। प्रशासक की नियुक्ति से नगर निगम के प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से जारी रहेंगे। ...
छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों के पारम्परिक कलाकृति एवं उत्पाद को मिल रहा बढ़ावा
Raigarh

छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों के पारम्परिक कलाकृति एवं उत्पाद को मिल रहा बढ़ावा

रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ महिला स्व-सहायता समूह के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' के द्वारा क्षेत्रीय सरस मेला-2025 का आयोजन जिले के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में किया जा रहा है। जिसमें महिला स्व-सहायता समूहों के द्व्रारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। सरस मेला में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों के पारम्परिक कलाकृति एवं उत्पाद को बढ़ावा मिल रहा है। सरस मेला में प्रतिदिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन 12 जनवरी तक रायगढ़ में किया जा रहा है। जहां अन्य राज्यों जैसे असम, बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र से भी विशिष्ट उत्पाद आए हुए है। जिनमें मुख्य रूप से झारखंड से मुख वास, कैंडी, पाचक, कोसा सिल्क के...
817 कैदियों का हेपेटाइटिस-बी और सी का किया गया स्क्रीनिंग
Raigarh

817 कैदियों का हेपेटाइटिस-बी और सी का किया गया स्क्रीनिंग

पॉजीटिव कैदियों का प्रोटोकॉल अनुसार एलीजा टेस्ट कराकर उपचार की प्रक्रिया जारी राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कार्यक्रम के तहत जोखिम एवं संक्रमण दी गई जानकारी रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी हाईरिस्क समूह के लोगों का हेपेटाइटिस-बी और सी का स्क्रीनिंग एवं उपचार प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिला जेल रायगढ़ के महिला एवं पुरुष कैदियों के लिए 4 दिवसीय शिविर लगाकर 515 कैदियों का हिपेटाइटिस बी एवं 302 कैदियों का हिपेटाइटिस सी स्क्रीनिंग किया गया। स्क्रीनिंग पश्चात पॉजीटिव पाये गए कैदियों का ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल अनुसार एलीजा टेस्ट कराकर उपचार की प्रक्रिया जारी है। जिनके अंतर्गत ...