Raigarh

रायगढ़ पुलिस की नशे पर सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Chhattisgarh, Raigarh

रायगढ़ पुलिस की नशे पर सख्त कार्रवाई, तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी से 288 प्रतिबंधित कैप्सूल और बाइक जप्त, सप्लायर के दो साथियों पर भी नामजद एफआईआर रायगढ़, 23 जनवरी। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर सेल) अनिल कुमार विश्वकर्मा तथा डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में तमनार पुलिस ने क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं को नशे के रूप में युवाओं तक पहुंचाने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तमनार थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम को सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए थे, थाना प्रभारी द्वारा मुखबिरों को सक्रिय किया गया था । इसी कड़ी में उन्हें कल 22 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्...
हुनर की रौशनी से जगमगाया अंस का परिसर
Chhattisgarh, Raigarh

हुनर की रौशनी से जगमगाया अंस का परिसर

किण्डर वैली स्कूल ने किया यादगार वार्षिकोत्सव रायगढ़ - - शहर के रामलीला मैदान स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी शिक्षण संस्था किण्डर वैली ने स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेणु के विशेष मार्गदर्शन में हर वर्ष की तरह इस बार भी विगत 20 जनवरी को होटल अंस परिसर में बच्चों के लिए यादगार वार्षिकोत्सव 2025 - 26 का आयोजन किया ।स्कूली बच्चों ने मनभावन परिधानों में खूबसूरत ढंग से सजकर मंच में तमाम उपस्थित लोगों के समक्ष अपने दिल की कला का बेझिझक प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही उनके हुनर की रौशनी से अंस का परिसर जगमगा गया तो उनकी हर खूबसूरत प्रस्तुति पर लोगों ने दिल से तालियाँ बजाकर उनके हौसले को बुलंद किया। दीप प्रज्वलन से शुभारंभ - - शाम को बेहद खुशनुमा माहौल में तमाम अभिभावकों की उपस्थिति में सर्व प्रथम भगवान गणेश की वंदना और माता सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर डायरे...
बेकाबू बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई, एक मृत
Raigarh

बेकाबू बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराई, एक मृत

दूसरा गंभीर, मृतक अपने साथी के साथ डीबी पावर घुमने गया था रायगढ़़ 23 जनवरी। दो दिन पहले एक ग्रामीण अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर डीपी पावर प्लांट घुमने जा रहा था, इस दौरान सडक़ में बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक चढ़ते ही अनियंत्रित होकर गिरने से एक की मौत हो गई तो दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम ट्रुंड्री निवासी दुजेराम पिता उदराम सिंह (५८ वर्ष) विगत १९ जनवरी की शाम करीब पांच बजे उसका साथी जितेंद्र बैरागी (४० वर्ष) उसके घर आया और बोला कि डीबी पावर घुमकर आते हैं, ऐसे में दूजेराम ने जितेंद्र बैरागी के बाइक में पीछे बैठकर निकल गया, इस दौरान जितेद्र बैरागी बाइक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए जा रहा था, इससे शाम करीब ६ बजे डीपी पावर के पास मुख्य गेट पर पहुंचा था तभी अचानक सडक़ में बने स्पीड ब्रेकर पर उसकी बा...
ढाबों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी
Raigarh

ढाबों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी

रायगढ़। जिले में ढाबों पर रात के समय खड़े वाहनों से डीजल चोरी की जा रही है। इससे ढाबा संचालक काफी परेशान हैं। एक ढाबा संचालक ने कहा, मंथली पैसा ले लो, लेकिन डीजल चोरी मत करो। इससे हमारा व्यापार बर्बाद हो रहा है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। यह मामला धरमजयगढ़ क्षेत्र का है। वीडियो में ढाबा संचालक राकेश कुमार मौर्य बताते हुए नजर आ रहे हैं कि उनका ढाबा ‘छपरा-बलिया’ नाम से धरमजयगढ़ से हाटी मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिसे वे कई वर्षों से चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात उनके ढाबे के सामने खड़ी 8-10 गाडिय़ों से डीजल चोर गैंग ने डीजल निकाल लिया। वीडियो में वह चोर गिरोह से अपील करते हुए कहते हैं कि उनके ढाबे को निशाना न बनाया जाए और यहां डीजल चोरी न की जाए। ढाबा संचालक का कहना है कि डीजल चोर बहुत चालाक हैं। पहले भी इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई है, लेकिन अब तक कोई...
मोबाईल दुकान का ताला तोडक़र लाखों की चोरी
Raigarh

मोबाईल दुकान का ताला तोडक़र लाखों की चोरी

पुलिस गश्त पर उठने लगे सवाल, बाईरदादर मार्ग की घटना, जांच में जुटी पुलिस रायगढ़ 23 जनवरी। बीती रात अज्ञात चोर ने मोबाईल दुकान का ताला तोडक़र नगदी रकम समेत कीमती मोबाईल की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मुख्य मार्ग से लगे दुकान में चोरी की वारदात के बाद से आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। उक्त घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोईरदादर मुख्य मार्ग पर स्थित साहा मोबाइल सेलकॉम में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। चोरों ने दुकान का शटर तोडक़र भीतर प्रवेश किया और आईफोन, सैमसंग सहित कई महंगे मोबाइल फोन के साथ-साथ गल्ले में रखी लगभग दो लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त सामने आई, जब दुकान के पड़ोसी...
विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य त्रुटिरहित, स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना: संभागायुक्त श्री सुनील जैन
Raigarh

विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य त्रुटिरहित, स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना: संभागायुक्त श्री सुनील जैन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक लेकर एसआईआर के तहत चल रहे कार्यों की दी जानकारी त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए दलों से सक्रिय सहयोग की अपील रायगढ़, 22 जनवरी 2026/ बिलासपुर संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री सुनील जैन ने आज जिला कलेक्ट्रेट रायगढ़ के सभाकक्ष में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण (अहर्ता तिथि 01.01.2026) के अंतर्गत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संभाग आयुक्त श्री जैन ने बताया कि रायगढ़ जिले में एक लोकसभा एवं चार विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 1217 मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य नियमानुसार एवं सतत रूप से किया जा रहा है। प्रारंभिक प्रकाशन के अनुसार जिले में कुल 8,33,681 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 4,14,389 पुरुष, 4,18,274 महिला तथा 18 तृतीय लिंग ...
एलबीएसएनएए निदेशक श्री श्रीराम तरानिकांति का रायगढ़ दौरा, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का लिया जायजा
Raigarh

एलबीएसएनएए निदेशक श्री श्रीराम तरानिकांति का रायगढ़ दौरा, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का लिया जायजा

कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की, जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने पर जोर रायगढ़, 22 जनवरी 2026/मसूरी स्थित प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के निदेशक श्री श्रीराम तरानिकांति आज रायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने शहर की प्रमुख नागरिक व्यवस्थाओं का स्थलीय अवलोकन किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा।दौरे के दौरान श्री तरानिकांति ने रायगढ़ शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन तथा नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शहरी प्रबंधन में नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की...
नगर पंचायत लैलूंगा में डीएमएफ मद से शासकीय कन्या हाई स्कूल का बनेगा नवीन भवन
Raigarh

नगर पंचायत लैलूंगा में डीएमएफ मद से शासकीय कन्या हाई स्कूल का बनेगा नवीन भवन

कलेक्टर ने 77.32 लाख रुपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति रायगढ़, 22 जनवरी 2026/ नगर पंचायत लैलूंगा में शासकीय कन्या हाई स्कूल के लिए नवीन भवन निर्माण को कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 77 लाख 32 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से विद्यालय की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी तथा छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बताया कि नवीन भवन के निर्माण से वर्तमान में संचालित विद्यालय को पर्याप्त स्थान एवं सुविधाएं मिलेंगी। भवन में अतिरिक्त कक्षों के साथ विज्ञान प्रयोगशाला सहित आवश्यक शैक्षणिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ प्रयोगात्मक शिक्षा का भी अवसर मिलेगा। इससे विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा और छात्राओं की उपस्थिति एवं निरंतरता में भी...
टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को
Raigarh

टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को

आधे घंटे पहले बंद होंगे परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार प्रथम पाली में 30 व द्वितीय पाली में 47 परीक्षा केंद्र परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राध्यक्षों व पर्यवेक्षकों की प्रथम ब्रिफिंग संपन्न रायगढ़, 22 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 1 फरवरी  को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए रायगढ़ जिले में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। जिले में प्रथम पाली के लिए 30 परीक्षा केंद्र तथा द्वितीय पाली के लिए 47 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। व्यापम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्रों का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ के 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसके लिए मुख्य द्वार प्रातः 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली की पर...
स्वीप गतिविधियों के तहत महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Chhattisgarh, Raigarh

स्वीप गतिविधियों के तहत महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करने विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन रायगढ़, 22 जनवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार युवाओं में लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त बनाने तथा उन्हें मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय, धरमजयगढ़ में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं जिम्मेदारियों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं कुसमुरा कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग सहित विविध रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार मतदान के लिए प्रेरित किया गया। ...